फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Haryana Olympic Games to be held in November: Mahesh Chauhan

नवंबर में होंगे हरियाणा ओलंपिक गेम्स : महेश चौहान

Sun, 05 Oct 2025 07:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 07:26 PM IST
विज्ञापन
Haryana Olympic Games to be held in November: Mahesh Chauhan
पटौदी। हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन महेश चौहान अपने क्षेत्र के गांव भोडाकलां, नरहेड़ा, ऊंचा माजरा और गदाईपुर पहुंचे। ग्रामीणों ने फूलमालाओं और पगड़ी पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार खेलों के विकास और युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए चौहान ने कहा कि आज पूरे देश में हरियाणा की खेल नीति का डंका बज रहा है और कई राज्य हरियाणा की खेल नीति को अपनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में 15 साल के लंबे अंतराल के बाद नवंबर में हरियाणा ओलंपिक गेम्स का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान महेश चौहान ने ग्रामीणों की कई समस्याएं सुनीं और मौके पर ही कुछ मुद्दों का समाधान भी किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed