{"_id":"617a8e9991c7c81d071bd847","slug":"haryana-nuh-pakistan-zindabad-slogan-raised-case-filed","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने पर केस दर्ज
Thu, 28 Oct 2021 05:26 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नूंह
अमर उजाला नेटवर्क, नूंह
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 28 Oct 2021 05:26 PM IST
सार
गुरुग्राम से सटे नूंह की पिनगवां पुलिस ने इस मामले में गांव सुलतानपुर उर्फ काटपुरी निवासी इरशाद उर्फ सद्दाम के खिलाफ शांति भंग करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Social media
विस्तार
पाकिस्तान जिंदाबाद और भारत के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने का एक वीडियो वायरल हुआ है। गुरुग्राम से सटे नूंह की पिनगवां पुलिस ने इस मामले में गांव सुलतानपुर उर्फ काटपुरी निवासी इरशाद उर्फ सद्दाम के खिलाफ शांति भंग करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पिनगवां थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि मंगलवार से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है। इसमें एक युवक पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाता दिख रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहे युवक के बारे में लोगों से पूछताछ कर जानकारी प्राप्त की जा रही है। उन्होंने कहा कि काटपुरी निवासी इरशाद नारे लगाता दिख रहा है।
विज्ञापन