{"_id":"5f09f9eb8ebc3e63de13353b","slug":"haryana-board-promising-the-district-in-unfavorable-conditions-gurgaon-news-noi5227328128","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा बोर्ड : विपरीत परिस्थितियों में निखरे हैं जिले के होनहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा बोर्ड : विपरीत परिस्थितियों में निखरे हैं जिले के होनहार
विज्ञापन
गुरुग्राम में हरियाणा बोर्ड की दसवीं का परिणाम आने पर खुशी मनाते छात्र।
- फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। विपरीत परिस्थितियों में खुद को निखारकर जिले के होनहार सामने आए हैं। हरियाणा बोर्ड के परिणाम में अच्छे अंक लाने वाला कोई छात्र दर्जी का बेटा है, तो कोई छात्रा बस ड्राइवर की बेटी, वहीं जिले के टॉपर की मां घरों में काम कर बच्चों का पालन पोषण करती है। कुछ ऐसी ही कहानियां है जिले के टॉपर्स की। इनके पास किताबें नहीं थीं, लेकिन घर के हालातों को सुधारने का हौसला इन्हें आगे ले आया। जिन्होंने अपने भविष्य की पहली सीढ़ी को बेहतरीन अंकों के साथ पार किया है। इन्होंने अपने परिवार को उनके सफल भविष्य की पहली तस्वीर दिखाई है। जिले में 500 अंकों में से 495 अंक हासिल कर गौरव, 490 अंकों के साथ शिवम कुमार झा द्वितीय स्थान पर, 489 अंकों के साथ मुस्कान और प्रियंका चतुर्थ स्थान पर रही। खास बात है कि इस बार सरकारी स्कूलों के बच्चे आगे रहे हैं। प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल करने वाले दोनों छात्र सरकारी स्कूल से हैं।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के परिणामों में गुरुग्राम ने 68.22 फीसदी परिणाम के साथ पांचवां स्थान हासिल किया है। पिछले साल गुरुग्राम आठवें स्थान पर रहा था। इस साल तीन पायदान आगे बढ़ गया। 2019 में 60.60 फीसदी परिणाम रहा था। वहीं प्रदेश में रेवाड़ी ने 70.97 फीसदी अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। जींद ने 70.05 फीसदी अंकों के साथ दूसरा, महेंद्रगढ़ ने 69.81 फीसदी अंकों के साथ तीसरा और फतेहाबाद 69.77 फीसदी अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहा।
जिले में 9680 विद्यार्थी हुए पास
जिले में इस बार दसवीं कक्षा के 14190 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। अधिकतर छात्र सरकारी स्कूलों से हैं। 9680 विद्यार्थी पास हुए हैं, जबकि 3101 विद्यार्थी फेल हो गए। 1409 विद्यार्थियों की गणित और अंग्रेजी विषय में कंपार्टमेंट भी आई। ऐसे में अब इन बच्चों को कंपार्टमेंट के पेपर में पास करवाने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों को पढ़वाई करवाई जाएगी, ताकि जिले का परिणाम और बेहतर आ सके, जबकि पिछले साल जिले में 60.60 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए।
विज्ञापन
नहीं हुई थी विज्ञान की परीक्षा
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि लॉकडाउन से पूर्व सेकेंडरी परीक्षा के केवल चार विषयों की परीक्षा ही आयोजित करवाई जा सकी थी। विज्ञान विषय की परीक्षा नहीं हो सकी थी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा अपनाई गई अंकन नीति अनुसार ही शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा भी सम्पन्न करवाए गए विषयों की परीक्षा के औसत अंकों के आधार पर अंक माने गए। उन्होंने कहा कि जो परीक्षार्थी घोषित परिणामों से संतुष्ट नहीं हैं वे बोर्ड की आगामी होने वाली परीक्षा में आंशिक अंक सुधार कर सकते हैं, जिसके लिए परीक्षार्थी को दो अवसर दिए जाएंगे।
इस बार गुरुग्राम पिछले वर्षों की अपेक्षा तीन पायदान आगे बढ़ा है। 68.22 अंकों के साथ गुरुग्राम पांचवें स्थान पर है। सबसे खास बात है कि इस बार सरकारी स्कूलों के छात्रों का बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। सभी छात्र और शिक्षक बधाई के पात्र हैं।
- इंदु बोकन, जिला शिक्षा अधिकारी