फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Haryana became North Zone Ju-Jitsu champion, players from the district won 50 medals

Gurugram News: हरियाणा बनी नॉर्थ जोन जू-जित्सु चैंपियन, जिले के खिलाड़ियों ने जीते 50 पदक

Mon, 01 Jun 2026 06:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
Haryana became North Zone Ju-Jitsu champion, players from the district won 50 medals
गाजियाबाद में तीन दिवसीय प्रतियोगिता का हुआ समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



गुरुग्राम। गाजियाबाद स्थित जीडी गोयनका स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय नॉर्थ जोन जू-जित्सु प्रतियोगिता का शनिवार को सफल समापन हुआ। 29 से 31 मई तक चली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और पंजाब सहित आठ राज्यों के लगभग 600 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।



प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। हरियाणा की इस ऐतिहासिक सफलता में जिले के खिलाड़ियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिले से कुल 30 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया और अनेक पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया। जिले की काव्या जैन ने अंडर-10 वर्ग के 32 किलोग्राम भार वर्ग में दो स्वर्ण पदक जीते। इसी तरह सुमित ( 69 किग्रा), पलक (63 किग्रा, शिवम (अंडर-10, 28 किग्रा), माही (अंडर-14, 48 किग्रा), खानक तथा पूर्वी (अंडर-12, 32 किग्रा) ने भी स्वर्ण पदक जीतकर हरियाणा की झोली में महत्वपूर्ण अंक जोड़े।
विज्ञापन




नव्या ने अंडर-18 वर्ग के 63 किलोग्राम में एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता, जबकि गौतम ने अंडर-18, 84 किलोग्राम वर्ग में एक स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल किया। टीपू ने 70 किलोग्राम वर्ग में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं, रजत पदक जीतने वालों में मीनाक्षी (अंडर-16, 48 किग्रा) ने दो रजत पदक, भारत (अंडर-18, 48 किग्रा) ने दो रजत पदक, चमन (अंडर-19, 50 किग्रा) ने एक रजत पदक, जबकि गोपाल (अंडर-21, 69 किग्रा), अर्जुन चौधरी ( सीनियर, 69 किग्रा), विवान (अंडर-14, 35 किग्रा) और अभिमन्यु (अंडर-16, 60 किग्रा) ने एक-एक रजत पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




कांस्य पदक विजेताओं में सुहानी (अंडर-18, 87 किग्रा), ध्रुविका (अंडर-18, 57 किग्रा), अरमान (अंडर-16, 55 किग्रा), आकर्षित (अंडर-14, 40 किग्रा), विकास (अंडर-18, 55 किग्रा), अंकुर (अंडर-18, 77 किग्रा), देव (अंडर-18, 60 किग्रा), जयंत (अंडर-18, 66 किग्रा), सौरव (अंडर-16, 48 किग्रा) और ध्रुव (अंडर-14, 77 किग्रा से अधिक) शामिल रहे। इन खिलाड़ियों ने अपने-अपने मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोचों, अभिभावकों और टीम प्रबंधन को दिया तथा भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करने का संकल्प व्यक्त किया। इस उपलब्धि को हरियाणा और विशेष रूप से गुरुग्राम के लिए जू-जित्सु खेल के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed