{"_id":"5f454a3a8ebc3e3cf4397cc5","slug":"harley-davidson-road-accident-in-gurugram-gurgaon-news-noi531917637","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ले डेविडसन : दोस्त से मांगकर पार्टी में कार लेकर गया था किशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्ले डेविडसन : दोस्त से मांगकर पार्टी में कार लेकर गया था किशोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। गोल्फ कोर्स रोड पर भीषण हादसे में हर्ले डेविडसन सवार कंपनी के अधिकारी की मौत के मामले में पता चला है कि चालक किशोर अपने दोस्त से कार मांगकर ले गया था। रातभर पार्टी के बाद शराब के नशे में धुत्त दोनों किशोर बेहद तेज रफ्तार में कार ले जा रहे थे। इसी वजह से हादसा हुआ। एसीपी डीएलएफ करन गोयल ने बताया कि गाड़ी जब्त कर ली गई है। कार चला रहे किशोर की पहचान हो गई है। पुलिस को कार से शराब की बोतल और नमकीन मिले हैं।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि गाड़ी चलाने वाला किशोर गुरुग्राम के एक नामचीन स्कूल में 12वीं का छात्र है। उसके स्कूल ग्रुप के दोस्त ने शनिवार रात को अपने घर पर पार्टी दी थी। किशोर के पास खुद की कार नहीं होने पर वह एक दोस्त से मांगकर पार्टी में गया था। पार्टी में 17 छात्र शामिल थे। इसमें शराब भी परोसी गई थी। रातभर पार्टी करने के बाद रविवार सुबह सवा पांच बजे वह एक दोस्त के साथ घर जा रहा था। गोल्फ कोर्स रोड पर रफ्तार अधिक होने के कारण कार मोड़ पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और हादसा हो गया। इसमें हर्ले डेविडसन सवार आलोक गुप्ता (49) की मौत हो गई।
बाइकर ब्रदरहुड के सदस्य थे आलोक
हादसे में मारे गए हर्ले डेविडसन सवार आलोक गुप्ता कॉलेज के समय से इस बाइक के शौकीन थे। उनके दोस्त राहुल मलिक ने बताया कि आलोक दिल्ली-एनसीआर के ग्रुप बाइकर ब्रदरहुड के अहम सदस्य थे। हर रविवार को उनके नेतृत्व में ग्रुप के लोग एनसीआर समेत आसपास के इलाकों में जाते थे। आलोक काफी मिलनसार थे। उनके दो बेटे हैं। एक 12वीं व दूसरा 9वी क्लास में पढ़ता है। आलोक की मौत के बाद बाइकर्स ग्रुप के सदस्य भी दुखी हैं। उनकी पत्नी महिका का कहना है कि फिलहाल वे परिवार के साथ गुरुग्राम में ही रहेंगी।