फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   harley davidson accident case : police added drink and drive report on case

हर्ले डेविडसन हादसा : पुलिस ने केस में जोड़ी शराब पीकर गाड़ी चलाने की धारा

Wed, 26 Aug 2020 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
harley davidson accident case : police added drink and drive report on case
गुरुग्राम। गोल्फ कोर्स रोड पर हुए हर्ले डेविडसन सवार कंपनी अधिकारी की मौत के मामले में आरोपियों की कार में मिली शराब की बोतल के बाद पुलिस ने ड्रंक एंड ड्राइव (शराब पीकर गाड़ी चलाने) की धारा जोड़ दी है। इसके अलावा खतरनाक तरीके से वाहन चलाने की धारा भी जोड़ी गई है।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस ने आरोपी किशोर और उसके दोस्त के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उसके पिता को नोटिस देकर तलब किया है। पूछताछ के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। डीएलएफ फेज-2 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमन कुमार ने बताया कि इस मामले में किशोर को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। इसमें किसी अन्य को आरोपी नहीं बनाया गया है। घटनास्थल से आरोपियों की कार में पुलिस को शराब की बोतल और अन्य सामान मिला था। सीसीटीवी फुटेज में कार ओवरस्पीड होने की बात साफ हो गई थी। वहीं, कंपनी अधिकारी के परिजन आरोपी किशोर के पिता के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि
सड़क हादसे में मारे गए हर्ले डेविडसन सवार आलोक गुप्ता को दिल्ली-एनसीआर के ग्रुप बाइकर ब्रदरहुड ग्रुप के सदस्यों ने श्रद्धांजलि दी। ऐसे हादसों को रोकने के लिए लोगों ने सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर्ले उनकी याद है, संभालकर रखेंगे
आलोक गुप्ता की मौत के बाद उनके परिवार के लोग दुखी है। उनकी पत्नी महिका गुप्ता ने कहा कि हर्ले हमारे परिवार की सदस्य है। आलोक को परिवार के अलावा किसी से प्यार था तो वो उनकी यही बाइक थी। अब आलोक दुनिया में नहीं है लेकिन उनकी हर्ले को देखकर उनकी याद बनी रहेगी। इस बाइक को वे कभी अपने से दूर नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed