फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Harijan Chaupal will be constructed in village Badha and Ambedkar Bhawan will be renovated

Gurugram News: गांव बढ़ा में होगा हरिजन चौपाल का निर्माण व अंबेडकर भवन का जीर्णोद्धार

Tue, 02 Sep 2025 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Harijan Chaupal will be constructed in village Badha and Ambedkar Bhawan will be renovated
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


मानेसर। नगर निगम मानेसर की मेयर डाॅ. इंद्रजीत कौर यादव ने सोमवार को वार्ड-20 के गांव बढ़ा, नवादा फतेहपुर का दौरा किया। इस दौरान लोगों की समस्याओं के बारे में जाना और निगम अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। पार्षद प्रताप सिंह और संयुक्त आयुक्त लोकेश यादव ने भी उनके साथ मौजूद रहे।


वार्ड-20 के लोगों ने मेयर को बताया कि गांव बढ़ा और नवादा फतेहपुर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क कुछ महीने पहले बनी थी, जोकि अब खस्ताहाल हो चुकी है। मेयर ने निर्माण करने वाली एजेंसी से मरम्मत करवाने के आदेश दिए। इसके अलावा गांव में इंटरलाॅकिंग टाइलों से बनीं गलियां बारिश में धंस गई हैं। इनको भी ठीक करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही गांव बढ़ा में हरिजन चौपाल का निर्माण और अंबेडकर भवन जीर्णोद्धार करवाया जाएगा। इसके अलावा गांव नवादा फतेहपुर में पहुंचने पर ग्रामीणों ने मेयर को बताया कि बूस्टिंग स्टेशन की सफाई बहुत दिनों से नहीं हुई है। इसे साफ करवाकर परिसर में पार्क बनाया जाए। गांव नवादा का श्मशान घाट गली से नीचा होने के कारण यहां पानी भर जाता है, जिससे लोगों को परेशानी होती है। उसको ऊंचा करते हुए लाइटें लगवाई जाएं।
विज्ञापन

इस दौरान उनके साथ निगम के संयुक्त आयुक्त लोकेश यादव, एक्सईएन मंदीप धनखड़, एसडीओ विकास शर्मा, एसओ एमएस सोढ़ी, जेई साहिल सांगवान, एसआई सुमित कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed