फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Har Ghar Tiranga post office in Gurugram will deliver tricolor flags at home 25 rupees

National Flag Buy Online: अब घर बैठे मंगवाएं तिरंगा, सीधे घर पर होगी डिलीवरी, जानें कितना करना होगा Pay

Tue, 08 Aug 2023 11:14 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 08 Aug 2023 11:14 PM IST
सार

National Flag Buy Online: स्वतंत्रता दिवस पर आप ऑन लाइन तिरंगा झंडा मंगवा सकते हैं। डाक विभाग ने तैयारी कर ली है। हर घर तिरंगा अभियान के लिए डाक विभाग ने इस बार पांच हजार झंडे मंगवाए हैं।

विज्ञापन
Har Ghar Tiranga post office in Gurugram will deliver tricolor flags at home 25 rupees
पोस्ट ऑफिस से घर मंगवाएं तिरंगा झंडा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

National Flag Buy Online: गुरुग्राम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घरों पर तिरंगा झंडा लगाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान के लिए पोस्ट ऑफिस में तिरंगे झंडों की खेप आ चुकी है। करीब पांच हजार झंडे लाए गए हैं। पोस्ट ऑफिस के काउंटर के अलावा ऑन लाइन झंडे भी ऑर्डर किए जा सकते हैं। पिछले वर्ष डाकघर से तिरंगे झंडों की जबरदस्त बिक्री हुई थी। इसको देखते हुए इस बार ऑन लाइन व्यवस्था भी की गई है।

विज्ञापन

भारतीय डाक सेवा के गुरुग्राम डिवीजन के वरिष्ठ डाक अधीक्षक सुमित कहते हैं कि ऑन लाइन झंडा मंगाने के लिए डाक विभाग की वेब साइट पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। वह कहते हैं कि घरों के अलावा स्कूल, दुकानें आईटी ऑफिस, होटल, रेस्टोरेंट, सामाजिक संस्थाएं भी ध्वजारोहण कार्यक्रम करती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वह अपने यहां पर तिरंगा झंडा लगाते हैं। डाक विभाग से मिलने वाले तिरंगे झंडे की कीमत 25 रुपये है। सदर बाजार स्थित प्रधान डाकघर में झंडे की बिक्री के लिए अलग से काउंटर स्थापित किया गया है। स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान से झंडे के खरीदारों की संख्या बढ़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed