{"_id":"68b88b7388707266740d51ab","slug":"half-yearly-exams-from-next-month-but-students-do-not-have-books-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-66345-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अगले महीने से अर्धवार्षिक परीक्षाएं पर विद्यार्थियों के पास किताबें नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अगले महीने से अर्धवार्षिक परीक्षाएं पर विद्यार्थियों के पास किताबें नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिभावकों ने विभाग से किताबें उपलब्ध करवाने की अपील की
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के विद्यालयों में अगले महीने से अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। इन परीक्षाओं से पहले ही विद्यार्थियों और अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है क्योंकि अब भी बड़ी संख्या में बच्चों के पास पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध नहीं हैं।
विद्यालयों में पढ़ाई का अधिकांश हिस्सा पुस्तकों पर आधारित होता है लेकिन किताबों के अभाव में बच्चे कक्षा में पूरी तरह से समझ नहीं पा रहे हैं। कई विद्यार्थी पुराने नोट्स या सहपाठियों की पुस्तकों के सहारे पढ़ाई कर रहे हैं। ऐसे में उनकी तैयारी अधूरी रह जाने का डर बना हुआ है।
विज्ञापन
अभिभावकों का कहना है कि यदि समय रहते किताबें उपलब्ध नहीं कराई गईं तो बच्चों का भविष्य प्रभावित होगा। उन्होंने शिक्षा विभाग से अपील की है कि तुरंत प्रभाव से सभी विद्यार्थियों को किताबें उपलब्ध करवाई जाएं ताकि वे बिना तनाव के अपनी अर्धवार्षिक परीक्षाओं की तैयारी कर सकें। शिक्षकों ने भी माना है कि किताबों के बिना पढ़ाई का बोझ छात्रों पर और बढ़ जाता है। यदि समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ तो इसका असर परीक्षा परिणाम पर भी देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन