Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Half yearly exams for class 10th and 12th will begin from September 25

Gurugram News: 25 सितंबर से शुरू होंगी 10 वीं और 12 वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं

Tue, 09 Sep 2025 05:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 05:10 PM IST
विज्ञापन
Half yearly exams for class 10th and 12th will begin from September 25
दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होंगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सितंबर-अक्टूबर में होने वाली सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक व ओपन) परीक्षाओं की डेटशीट घोषित कर दी है। बोर्ड की ओर से जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार ये परीक्षाएं 25 सितंबर से शुरू होंगी।


सेकेंडरी (10वीं) की परीक्षा का कार्यक्रम

25 सितंबर को दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक संस्कृत, उर्दू, संस्कृत व्याकरण (आर्य पद्धति गुरुकुल एवं पारंपरिक संस्कृत विद्यापीठ), संस्कृत साहित्य (आर्य पद्धति गुरुकुल एवं पारंपरिक संस्कृत विद्यापीठ), गृह विज्ञान, ड्राइंग, कृषि, कंप्यूटर साइंस व पशुपालन जैसे विषयों की परीक्षा होगी।
विज्ञापन




सीनियर सेकेंडरी (12वीं) की परीक्षा का कार्यक्रम

12वीं कक्षा की परीक्षाएं भी 25 सितंबर से प्रारंभ होंगी। पहले दिन अंग्रेजी कोर एवं अंग्रेजी इलेक्टिव की परीक्षा होगी। 26 सितंबर को समाजशास्त्र एवं उद्यमिता की परीक्षा होगी। 27 सितंबर को हिंदी कोर, हिंदी इलेक्टिव एवं विदेशी छात्रों के लिए विशेष अंग्रेजी (हिंदी कोर के स्थान पर) की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद अन्य विषयों की परीक्षाएं क्रमवार जारी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




बोर्ड द्वारा परीक्षाओं का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुँचे और अपने एडमिट कार्ड साथ लाएँ। परीक्षा केंद्र पर सभी नियमों और निर्देशों का पालन अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed