फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Hailstorm warning on March 24-25

Gurugram News: 24-25 मार्च को ओलावृष्टि की चेतावनी

Wed, 22 Mar 2023 11:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Hailstorm warning on March 24-25
मौसम विभाग ने फिर जारी किया अलर्ट
विज्ञापन

26 मार्च तक गरज-चमक के साथ तेज हवा और बारिश की जताई संभावना
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मौसम विभाग ने फिर से अलर्ट जारी कर लोगों को चेताया है। मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक 24-25 मार्च को गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह के साथ समस्त दक्षिणी हरियाणा में मौसम फिर से परिवर्तनशील बन रहा है। इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी तथा बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। खासकर 24-25 मार्च को क्षेत्र में भारी ओलावृष्टि होने का अनुमान जताया गया है।
कृषि विज्ञान केंद्र शिकोहपुर के मौसम एवं कृषि वैज्ञानिक डॉ. मनजीत कुमार के अनुसार बृहस्पतिवार से एक विशेष पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जो ईरान और आसपास के क्षेत्र से चलकर हिमालय से टकराकर चक्रवाती परिसंचरण की स्थिति बना रहा है। ऐसा ही पश्चिमी विक्षोभ दक्षिणी-पश्चिमी राजस्थान और आसपास के इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण बना रहा है। ऐसी परिस्थिति में हरियाणा के अन्य इलाकों के साथ दक्षिणी हरियाणा में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बन रही है। डॉ. मनजीत के अनुसार यह पश्चिमी विक्षोभ 23 मार्च से अधिक सक्रिय होगा और 26 मार्च तक जारी रहेगा। इसलिए 23 से 26 मार्च के बीच मौसम में परिवर्तन होगा। इस दौरान बारिश और ओलावृष्टि होने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन

----------
तापमान में गिरावट जारी
दो दिन पहले रुक-रुक कर हुई बरसात के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञानी डॉ. मनजीत के अनुसार यह गिरावट अभी जारी रहेगी। एक फिर से मौसम परिवर्तनशील बन रहा है। उन्होंने बताया कि सामान्य तौर पर मार्च का अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, लेकिन बरसात के बाद यह गिरकर 27.6 डिग्री तक पहुंच गया है। यानी दिन के तापमान में 2.3 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। इसी तरह रात के तापमान में 3.3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज हुई है। 18 डिग्री से यह 14.7 डिग्री हो गया है। आने वाले दिनों में तापमान इससे भी कम होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed