{"_id":"615201c98ebc3e01792980d6","slug":"hafiz-who-asked-for-donation-did-obscene-act-with-the-girl-who-brought-food-to-the-mosque-gurgaon-news-noi6071516108","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदा मांगने वाले हाफिज ने मस्जिद में खाना लेकर आई बच्ची से की अश्लील हरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदा मांगने वाले हाफिज ने मस्जिद में खाना लेकर आई बच्ची से की अश्लील हरकत
विज्ञापन
पटौदी। मुजफ्फरनगर (यूपी) से दो दिन पहले चंदा मांगने आए हाफिज ने मस्जिद में खाना लेकर पहुंची बच्ची के साथ अश्लील हरकत की। घटना की जानकारी परिवार वालों को हुई, जिसके बाद मामला आसपास के लोगों तक पहुंचा। लोगों ने मस्जिद पर पहुंचकर वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस ने छानबीन के बाद परिजनों के बयान पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मंगलवार को आरोपी को अदालत में पेश करेगी। पीड़ित बच्ची कक्षा तीसरी की छात्रा है।
पटौदी पुलिस के अनुसार, स्थानीय मस्जिद में दो दिन पहले मुजफ्फरनगर के थानाक्षेत्र रतनपुरा के गांव नगला निवासी गुल सनोवर चंदा वसूलने के लिए पटौदी आया था। इस दौरान वह स्थानीय मस्जिद में रुका हुआ था। मस्जिद में रोजाना अलग-अलग घरों से खाना आता है। इसी क्रम से सोमवार दोपहर एक परिवार के घर से नौ साल की बच्ची दोपहर खाना लेकर आई। मस्जिद के मौलवी उस समय बाहर थे। मस्जिद में गुल सनोवर अकेला था। उसने बच्ची को पकड़ लिया और अश्लील हरकत की।
करीब दो बजे बच्ची अपने घर गई। मां को देखते ही रोने लगी। मां ने उसकी पूरी बात सुनने के बाद परिवार व पड़ोस वालों को बताया, जिसके बाद कुछ लोग मस्जिद पर पहुंच गए और गुल सनोवर को बाहर निकाल कर पूछताछ कर एक वीडियो बनाया, जिसके बाद उसे वायरल कर दिया। मामला पुलिस तक पहुंचा। पटौदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने गई। थाने में परिवार वालों व बच्ची की काउंसलिंग की गई। महिला पुलिस से बातचीत के बाद बच्ची ने पूरी बात बताई। पुलिस ने परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।