{"_id":"68e01c50e248453542053827","slug":"h3n2-influenza-a-infection-spreading-rapidly-due-to-changing-weather-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-68847-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बदलते मौसम के कारण तेजी से फैल रहा एच3एन2 इन्फ्लुएंजा ए का संक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बदलते मौसम के कारण तेजी से फैल रहा एच3एन2 इन्फ्लुएंजा ए का संक्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे 400 से अधिक मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बदलते मौसम के चलते एच3एन2 इन्फ्लुएंजा ए का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। शुक्रवार को सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल की ओपीडी में 400 से अधिक मरीज पहुंचे। लगभग 70 प्रतिशत मरीजों में तेज बुखार, खांसी, गले में खराश, जुकाम, बदन दर्द, सिरदर्द और थकान जैसे लक्षण पाए गए।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, मौसम में नमी और तापमान में उतार-चढ़ाव वायरस के प्रसार में सहायक बन रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि यह स्थिति चिंताजनक है। समय पर इलाज न कराने पर यह वायरस निमोनिया या अन्य श्वसन संबंधित गंभीर जटिलताओं को जन्म दे सकता है। बुजुर्ग, छोटे बच्चे और कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोग विशेष रूप से प्रभावित हो रहे हैं। डॉक्टरों ने नागरिकों को भीड़भाड़ से बचने, मास्क पहनने, हाथों की स्वच्छता बनाए रखने और घर पर आराम करने की सलाह दी है। संक्रमण से बचाव के लिए रोगियों को तुरंत जांच और इलाज करवाने की जरूरत है। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। ओपीडी में मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण चिकित्सक को दिखाने में लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा। कई लोगों ने अस्पताल प्रबंधन के प्रति नाराजगी जताई और व्यवस्था सुधारने की मांग की। अस्पताल प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए अतिरिक्त स्टाफ लगाने की बात कही है।
वर्जन
मौसम में बदलाव के कारण बुखार, जुखाम, पेट दर्द जैसी बीमारियां सामने आ रही हैं। दशहरा होने की वजह से अस्पताल की छुट्टी थी, इसलिए शुक्रवार को ओपीडी में अधिक भीड़ रही। -डाॅ लोकवीर, पीएमओ, नागरिक अस्पताल