फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gyananand School and KSA Chalk Tree became champions in the Roll Ball Competition

Gurugram News: रोल बॉल प्रतियोगिता में ज्ञानानंद स्कूल और केएसए चॉक ट्री बने चैंपियन

Thu, 28 Aug 2025 06:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 06:51 PM IST
विज्ञापन
Gyananand School and KSA Chalk Tree became champions in the Roll Ball Competition
जिलास्तरीय अंडर-14 रोल बॉल चैंपियनशिप का सेक्टर-57 में किया गया आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिला रोल बॉल संघ की ओर से सेक्टर-57 स्थित चॉक ट्री ग्लोबल स्कूल परिसर में जिलास्तरीय अंडर-14 रोल बॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया।

संघ के महासचिव राज कपूर ने बताया कि प्रतियोगिता के बालक वर्ग में केएसए चॉक ट्री अकादमी प्रथम, आरकेएसए द्वितीय व बीबीएमएस की टीम तृतीय स्थान पर रही। बालिका वर्ग में ज्ञानानंद स्कूल प्रथम, सनसिटी स्कूल सेक्टर-37डी द्वितीय और ब्लू बेल्स मॉडल स्कूल सेक्टर-4 ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेताओं को पदक व ट्राफी भेंटकर पुरस्कृत किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि डॉ. पवन कुमार वत्स ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं के जरिये खिलाड़ी शारीरिक रूप से ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से मजबूत बनाने में सहायक सिद्ध होते हैं। छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
विज्ञापन

संघ के अध्यक्ष गजराज नाहरवाल, राजेंद्र जी कोच अतुल, इरफन, नजाकत, मेहुल, विश्वजीत, मनीष, शिव कुमार, राहुल वर्मा एवं फैजान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed