फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram's team became the winner in the men's category of archery competition.

Gurugram News: तीरंदाजी प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में गुरुग्राम की टीम बनी विजेता

Sun, 04 Aug 2024 01:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Gurugram's team became the winner in the men's category of archery competition.
राज्य स्तरीय एथलेटिक्स, तीरंदाजी और कबड्डी प्रतियोगिता का समापन, महिला टीम रही तीसरे स्थान पर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। खेल महाकुंभ के तहत गुरुग्राम में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय एथलेटिक्स, तीरंदाजी और कबड्डी प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। तीरंदाजी प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में गुरुग्राम की टीम बनी विजेता व महिला टीम तृतीय स्थान पर रहीं। एथलेटिक्स और कबड्डी प्रतियोगिता में गुरुग्राम के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए।
भोंडसी स्थित आरबीएसएम स्कूल परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन पर खेल एवं वन, पर्यावरण मंत्री संजय सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित करते हुए सम्मानित किया। इस अवसर पर गुरुग्राम मंडल के खेल उपनिदेशक गिर्राज सिंह, खेल उपनिदेशक राममेहर सिंह, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी मुनिराम, पूर्व जिला खेल अधिकारी रामनिवास, जिम्नास्टिक प्रशिक्षक संदीप कुमार सहित अन्य प्रशिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

खेल मंत्री संजय सिंह ने कहा है कि हरियाणा के खिलाड़ियों का प्रदर्शन राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में दिन-प्रतिदिन अधिक उत्कृष्ट होता जा रहा है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों की खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि खेल अब युवाओं के लिए कॅरिअर बनता जा रहा है। खेल विधा ने युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर दिए हैं। हरियाणा सरकार ने भी हर जिले में नई खेल अकादमी व स्टेडियम बनवाए हैं। सरकार का प्रयास है कि ग्रामीण स्तर तक बच्चों को अच्छी खेल सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
एथलेटिक्स प्रतियोगिता
सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता के डैक्थलोन इवेंट में पंचकूला के सचिन ने पहला, फतेहाबाद के मनजीत ने दूसरा व हिसार के अजय ने तृतीय स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो में भिवानी के पवन ने पहला, सोनीपत के प्रतीक ने दूसरा व भिवानी के सुमित ने तीसरा स्थान, 400 मीटर दौड़ में गुरुग्राम के क्षीतिज ने पहला, पलवल के हेमंत कुमार ने दूसरा व जींद के भारत ने तीसरा स्थान हासिल किया। 1500 मीटर दौड़ में चरखी दादरी के मोहन ने पहला, भिवानी के राजेश ने दूसरा व गुरुग्राम के कपिल ने तीसरा स्थान, तीन किलोमीटर वॉक रेस में करनाल के साहिल ने पहला, जींद के हर्ष ने दूसरा व हिसार के मनीष ने तीसरा स्थान हासिल किया।
400 मीटर हर्डल रेस में महेंद्रगढ़ के अजीत ने पहला, रोहतक के मोहित ने दूसरा व कैथल के सूर्य ने तीसरा स्थान, हैमर थ्रो में सोनीपत के गौरव ने पहला, भिवानी के गिरवर ने दूसरा व चरखी दादरी के हर्ष ने तीसरा स्थान हासिल किया। लंबी कूद में रेवाड़ी के अविनाश ने पहला, पानीपत के आशु शर्मा ने दूसरा, 100 मीटर दौड़ में सोनीपत के रमन ने पहला व रोहतक के हर्ष ने दूसरा स्थान हासिल किया। 4 गुणा 400 मीटर रिले दौड़ में गुरुग्राम की टीम प्रथम रही। टीम में कमल कुमार, दिनेश, जतिन व सिद्धार्थ शामिल रहे।
----

तीरंदाजी प्रतियोगिता
तीरंदाजी प्रतियोगिता सोहना के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में खेली गई। गुरुग्राम के तीरंदाजों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक, पांच रजत पदक व एक कांस्य पदक जीतकर पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, महिला वर्ग में गुरुग्राम की टीम तृतीय स्थान पर रही। कम्पाउंड राउंड पुरुष वर्ग टीम इवेंट 50 मीटर में गुरुग्राम के ऋषभ, आयुष, यतीम, करण धीर की टीम ने पहला, फरीदाबाद के मोहित, लवप्रीत, करण शर्मा व रोहित की टीम ने द्वितीय स्थान और पलवल के राहुल, इशांत, धीरज व मयंक की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। व्यक्तिगत इवेंट में गुरुग्राम के ऋषभ ने पहला, गुरुग्राम के आयुष ने दूसरा व फरीदाबाद के रोहित ने तीसरा स्थान हासिल किया।
कम्पाउंड राउंड महिला वर्ग 50 मीटर टीम इवेंट में हिसार की निशु, प्रतिभा, आरती व मनीषा की टीम ने पहला, गुरुग्राम की नव्या, तन्वी, जिया व प्रतिष्ठा की टीम ने दूसरा और फरीदाबाद की तान्या, मुस्कान, पलक व मनप्रीत की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। व्यक्तिगत इवेंट में भिवानी की किरण ने पहला, गुरुग्राम की जीया ने दूसरा व हिसार की नीशू ने तीसरा स्थान हासिल किया।

----
कबड्डी प्रतियोगिता
भोंडसी स्थित आरबीएसएम स्कूल परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के महिला वर्ग में करनाल की टीम विजयी रही। रनर अप ट्राफी सोनीपत ने जीती और हिसार व जींद की टीम को संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार दिया गया। पुरुष वर्ग में चरखी दादरी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। करनाल की टीम ने दूसरा और सोनीपत व रोहतक की टीमों को संयुक्त रूप से तीसरा पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article