Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram's main roads will be free of dust and debris by January 15.

Gurugram News: 15 जनवरी तक धूल-कचरा मुक्त होंगी गुरुग्राम की मुख्य सड़कें

Mon, 16 Nov 2026 07:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
Gurugram's main roads will be free of dust and debris by January 15.
समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए  निगमायुक्त डॉ. पंकज । वि
निगमायुक्त ने तय की समयसीमा, फील्ड में उतरेंगे निगम अधिकारी, सुबह नौ बजे तक सफाई अनिवार्य
विज्ञापन

नंबर गेम - 2000 चालान हर महीने करने का लक्ष्य
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर की सड़कों पर उड़ती धूल, किनारों पर जमा निर्माण मलबा और जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर से निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने अब समयसीमा तय कर दी है। 15 जनवरी तक शहर की सभी मुख्य सड़कों को धूल, निर्माण एवं विध्वंस (सीएंडडी) वेस्ट और कचरे से मुक्त करना होगा। इसके लिए नगर निगम आयुक्त डॉ. पंकज ने अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए सफाई व्यवस्था की निगरानी का नया खाका तैयार किया है।
अब अधिकारी केवल कार्यालय में बैठकर सफाई व्यवस्था की समीक्षा नहीं करेंगे, बल्कि उन्हें सप्ताह में कम से कम तीन दिन फील्ड में उतरकर काम की वास्तविक स्थिति जांचनी होगी। सफाई व्यवस्था में लापरवाही और प्रदूषण नियंत्रण के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए हर महीने 2000 चालान करने का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


सोमवार को निगम कार्यालय में हुई बैठक में निगमायुक्त ने साफ किया कि शहर की सफाई और प्रदूषण नियंत्रण के नाम पर केवल कागजी कार्रवाई नहीं चलेगी। मुख्य सड़कों से धूल हटाने के साथ सड़क किनारे पड़े निर्माण मलबे और कचरे का भी नियमित उठान करना होगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों और एजेंसियों के बीच समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए गए हैं। 15 जनवरी की समयसीमा तक लक्ष्य पूरा नहीं होने पर अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बायोमेट्रिक हाजिरी नहीं तो वेतन भी नहीं

नगर निगम के कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने के लिए बायोमीट्रिक उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है। निगमायुक्त ने स्पष्ट किया कि निर्धारित व्यवस्था के तहत उपस्थिति दर्ज नहीं कराने वाले कर्मचारियों का वेतन जारी नहीं किया जाएगा। इसके अलावा सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालयों की सुविधाएं बेहतर बनाने, बाजारों व पार्कों में नए शौचालयों के लिए जगह तलाशने और जरूरत के अनुसार यूरिनल बनाने के निर्देश दिए गए हैं। अवैध निर्माण के मामलों में नोटिस, सीलिंग और आवश्यकतानुसार एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई भी प्रभावी करने को कहा गया है।
---------------------
30 डेज चैलेंज नहीं रहा कामयाब
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने गुरुग्राम में सड़क एवं नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 30 डेज चैलेंज शुरू करने के निर्देश दिए थे। इसके तहत शहर की ऐसी 100 सड़कों की पहचान की जाएगी, जो वर्तमान में खराब स्थिति में हैं। इन चिन्हित सड़कों को अगले 30 दिनों में बेहतर ढंग से विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के तहत कम से कम 500 मीटर लंबी सड़कों का लक्ष्य था। मुख्य प्रधान सचिव ने निर्देश दिए कि चिन्हित चिन्हित सड़क पर सूचना बोर्ड लगाया जाए, जिस पर क्यूआर कोड के माध्यम से संबंधित सड़क के कार्य, जिम्मेदार अधिकारी एवं विभाग तथा कार्य शुरू होने और पूरा होने की निर्धारित तिथि की जानकारी उपलब्ध हो। इससे नागरिकों को कार्य की प्रगति और जिम्मेदारी से संबंधित जानकारी आसानी से मिल सकेगी। इन 100 सड़कों में एमसीजी को अपने हिस्से की सड़कें 7 नवंबर तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। ब्यूरो

--------------------
शहर की सड़कों की मरम्मत, सफाई से लेकर शहर में नगर निगम की ओर से मूलभूत सुविधाओं को समय से उपलब्ध कराया जाएगा। इसे लेकर अधिकारियों के साथ बैठक हुई है। जिसमें उनकी जिम्मेवारी तय की गई है। - डॉ. पंकज यादव, आयुक्त, नगर निगम, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed