फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram young lady took number from google dupe 15 lakh by fraudster

गूगल से नंबर लेना पड़ गया महंगा: कोरियर नहीं पहुंचने पर नंबर लेकर किया था फोन, पांच रुपये के बदले गंवाए 15 लाख

Thu, 13 Apr 2023 12:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 13 Apr 2023 12:18 PM IST
सार

गूगल से नंबर लेना पड़ गया महंगा: कोरियर नहीं पहुंचने पर नंबर लेकर किया था फोन, पांच रुपये के बदले गंवाए 15 लाख

विज्ञापन
Gurugram young lady took number from google dupe 15 lakh by fraudster
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

गुरुग्राम में कोरियर नहीं पहुंचने पर युवती का गूगल से नंबर लेकर फोन करना भारी पड़ गया। ठग ने अपनी बातों में फंसाकर युवती को पहले पांच रुपये का लिंक भेज दिया। युवती ने करीब एक महीने बाद जब अपने खाते की जांच की तो पता चला कि उसके खाते से 15 लाख रुपये निकल गए। पीड़िता की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

सेक्टर-31 निवासी रशमी मंत्री ने पुलिस को बताया कि उनका राजस्थान के सीकर से एक कोरियर आना था। आठ फरवरी को उन्होंने कोरियर समय से नहीं पहुंचा तो उन्होंने गूगल पर दिए नंबर पर बात की। फोन पर व्यक्ति ने एक लिंक भेजकर कहा कि पांच रुपये भेज दो और कोरियर जल्दी पहुंच जाएगा। इसके बाद युवती ने पांच रुपये भेज दिए।

विज्ञापन


रश्मी ने 23 मार्च को अपना बैंक खाता चेक किया तो पता चला कि आठ फरवरी से 23 मार्च के बीच में करीब 15 लाख रुपये उनके खाते से निकल गए। उनका कहना है कि बैंक की तरफ से उनके पास कोई भी ओटीपी या मैसेज नहीं पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed