{"_id":"69dcde74deaa509cf60081bf","slug":"gurugram-university-releases-may-2026-examination-centers-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-84805-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गुरुग्राम यूनिवर्सिटी ने जारी किए मई 2026 परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गुरुग्राम यूनिवर्सिटी ने जारी किए मई 2026 परीक्षा केंद्र
विज्ञापन
परीक्षा के लिए 30 केंद्र निर्धारित, री अपीयर समेत सभी छात्रों के लिए एडमिट कार्ड वाला सेंटर ही होगा मान्य
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम यूनिवर्सिटी ने मई 2026 में होने वाली परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। यूनिवर्सिटी की ओर से बताया गया है कि ये केंद्र नियमित छात्रों के लिए तय किए गए हैं। जारी सूची के अनुसार, परीक्षा केंद्र यूनिवर्सिटी के सेक्टर-51 और सेक्टर-87 कैंपस के साथ-साथ शहर और आसपास के कई सरकारी व निजी कॉलेजों में बनाए गए हैं। इनमें द्रोणाचार्य गवर्नमेंट कॉलेज, गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, सेक्टर-9 का राजकीय कॉलेज, सूरज डिग्री कॉलेज सेक्टर-74, सियास्ते गुरुग्राम और झंकार कॉलेज जमालपुर जैसे संस्थान शामिल हैं।
इसके अलावा मानेसर, सिधरावली, सोहना, नूंह, तावडू और पटौदी के कॉलेजों को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है, ताकि छात्रों को अपने नजदीक ही परीक्षा देने की सुविधा मिल सके। हर केंद्र को अलग-अलग सेंटर कोड भी दिया गया है। यूनिवर्सिटी ने साफ किया है कि छात्रों के एडमिट कार्ड पर जो परीक्षा केंद्र लिखा होगा, वही अंतिम माना जाएगा। री-अपीयर छात्रों के लिए भी यही नियम लागू रहेगा। प्रशासन ने सभी कॉलेजों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा की तैयारी समय पर पूरी करें और सभी जरूरी जानकारी यूनिवर्सिटी पोर्टल पर अपडेट करें।