फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram Two GST officers arrested for taking bribe in the name of giving GST number Vigilance team took action

गुरुग्राम: जीएसटी नंबर देने के नाम पर घूस लेते दो अधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने की कार्रवाई

Tue, 10 May 2022 07:26 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 10 May 2022 07:26 AM IST
सार

विजिलेंस टीम के इंस्पेक्टर सुमित कुमार ने बताया कि फरीदाबाद में बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर का काम करने के लिए एक व्यक्ति ने जीएसटी नंबर के अप्रैल में आवेदन किया था। एक बार उसका आवेदन निरस्त होने के बाद उसने दोबारा से आवेदन किया।

विज्ञापन
Gurugram Two GST officers arrested for taking bribe in the name of giving GST number Vigilance team took action
गुरुग्राम में रिश्वत लेते समय विजिलेंस टीम द्वारा पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिल्डिंग मैटेरियल का कारोबार करने के लिए जीएसटी नंबर देने के नाम पर घूस लेने वाले दो अधिकारियों को राज्य चौकसी ब्यूरो की शाखा करनाल की टीम ने सोमवार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एक टीम ने गुरुग्राम के सेक्टर-34 स्थित जीएसटी कार्यालय में महिला इंस्पेक्टर सुमित्रा गोदारा को रंगे हाथ दबोचा। उसके बाद दूसरी टीम ने फरीदाबाद में दूसरे अधिकारी ईटीओ रोशनलाल को धर दबोचा। दोनों अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


कार्रवाई करने वाली विजिलेंस टीम के इंस्पेक्टर सुमित कुमार ने बताया कि फरीदाबाद में बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर का काम करने के लिए एक व्यक्ति ने जीएसटी नंबर के अप्रैल में आवेदन किया था। एक बार उसका आवेदन निरस्त होने के बाद उसने दोबारा से आवेदन किया। इसके साथ ही उसने फरीदाबाद में तैनात ईटीओ से मिला तो उन्होंने उसे गुरुगाम में तैनात इंस्पेक्टर सुमित्रा गोदारा से संपर्क करने की बात कही। रोशनलाल का कहना था कि सुमित्रा ही आपकी मदद करेंगी। वह उनके साथ पूर्व में काम कर चुकी हैं। जीएसटी नंबर हासिल करने के लिए क्या करना होगा, वह सब बता देंगी।
विज्ञापन


इसके बाद पीड़ित ने गुरुग्राम महिला इंस्पेक्टर से संपर्क किया। उसने बताया कि इस काम के सात लाख रुपये लगेंगे। एडवांस में दो लाख रुपया देना होगा। अन्य पैसा काम होने के बाद देना होगा। इसके बाद पीड़ित ने विजिलेंस के टोल फ्री नंबर पर संपर्क किया। साथ ही उसने यह निवेदन भी किया कि इस कार्रवाई को फरीदाबाद व गुरुगाम की टीम से न कराकर किसी अन्य जिले की टीम से कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीजी विजिलेंस स्तर से इस कार्रवाई की जिम्मेदारी एसपी करनाल राजेश फौगाट को सौंपी गई। एसपी ने इसके लिए पानी की महिला इंस्पेक्टर सरोज और करनाल विजिलेंस इंस्पेक्टर सुमित कुमार को सौंपी। दोनों इंस्पेक्टरों की ओर से गुरुग्राम व फरीदाबाद में भ्रष्टाचारियों को दबोचने के लिए जाल बिछाया गया।

सबसे पहले गुरुग्राम में जीएसटी इंस्पेक्टर सुमित्रा गोदारा को दो लाख लेते हुए पानीपत की टीम ने रंगे हाथ दबोचा लिया। सुमित्रा की गिरफ्तारी के तत्काल बाद ही करनाल की दूसरी टीम ने फरीदाबाद से रोशनलाल को धर दबोचा। दोनों आरोपियों को विजिलेंस मुख्यालय गुरुग्राम लेकर आया गया। जहां पर उनके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

आरोपियों को भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। इनसे दो लाख रुपये रंगेहाथ बरामद किया गया है। रिमांड के दौरान घूस के लिए जिम्मेवार लोगों की जांच की जाएगी।
- राजेश फोगाट, एसपी, राज्य चौकसी ब्यूरो, करनाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed