{"_id":"61263f718ebc3e7a2519a5c7","slug":"gurugram-to-host-four-games-gurgaon-news-noi6009147170","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलो हरियाणा के तहत 4 खेलों की मेजबानी करेगा गुरुग्राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलो हरियाणा के तहत 4 खेलों की मेजबानी करेगा गुरुग्राम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। खेलो हरियाणा के तहत 27 से 29 अगस्त को 20 खेलों की राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन विभिन्न जिलों में किया जाएगा। गुरुग्राम को 4 खेलों की मेजबानी मिली है। इसमें तीरंदाजी, तैराकी, हैंडबॉल और कबड्डी शामिल है। इन चारों खेलों में हरियाणा के सभी जिलों से लड़कों व लड़कियों के वर्ग के लगभग 2420 खिलाड़ी शामिल होंगे। तीरंदाजी व हैंडबॉल का आयोजन सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल खेल परिसर में, कबड्डी का नेहरू स्टेडियम और तैराकी का सेक्टर-29 स्थित जिमखाना क्लब में आयोजन होगा। जिला खेल कार्यालय द्वारा चारों खेल प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन को लेकर सभी प्रशिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं की मॉनिटरिंग अतिरिक्त उपायुुक्त विश्राम कुमार मीणा और गुरुग्राम मंडल के खेल उपनिदेशक राम मेहर सिंह करेंगे।
जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी जेजी बनर्जी ने बताया कि विभिन्न जिलों से आने वाले खिलाड़ियों के लिए ठहरने और खाने की व्यवस्था की गई है। इसमें सभी खिलाड़ियों के लिए खाने की व्यवस्था नेहरू स्टेडियम में रहेगी। लड़कियों के लिए सेक्टर-14 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय एवं सेक्टर-4 स्थित माडूमल स्कूल में ठहरने की व्यवस्था होगी। वहीं लड़कों के लिए राजकीय मॉडल स्कूल सेक्टर 4-7, डीएवी स्कूल खांडसा और एसडी स्कूल खांडसा में ठहरने की व्यवस्था की गई है। ठहरने की जगह से खेलने के स्थान तक परिवहन विभाग की बसों की व्यवस्था की जाएगी, ताकि खिलाड़ियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। जेजी बनर्जी ने बताया कि राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए नारनौल के जिला खेल अधिकारी परशराम, चरखी दादरी के जिला खेल अधिकारी प्रीतम और झज्जर की जिला खेल अधिकारी ललिता की ड्यूटी भी गुरुग्राम में लगाई गई है। 26 अगस्त दोपहर बाद सभी जिलों के खिलाड़ियों को नेहरू स्टेडियम में रिपोर्ट करनी होगी।