फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   gurugram Sohna highway toll rates increase by more than two and half times

Gurgaon-Sohna highway: अब कार की सवारी जेब पर पड़ेगी भारी, टोल दरों में ढाई गुना से अधिक की बढ़ोतरी

Tue, 02 Aug 2022 05:56 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम।
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम। Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 02 Aug 2022 05:56 PM IST
सार

इस बढ़ोतरी का 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले ग्रामीणों के मासिक पास पर कोई असर नहीं होगा। एनएचएआई के परियोजना निदेशक पीके कौशिक के अनुसार, बढ़ोतरी का असर मासिक पास पर नहीं होगा। लागू करने को लेकर योजना बनाई जा रही है। कुछ औपचारिकताएं हैं, उन्हें पूरा करने के बाद बुधवार या बृहस्पतिवार की मध्य रात्रि से नई दरें लागू कर दी जाएंगी।

विज्ञापन
gurugram Sohna highway toll rates increase by more than two and half times
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सोहना हाईवे पर फर्राटेदार सफर के आनंद की अब पूरी कीमत भी चुकानी होगी। यहां कार की सवारी अब जेब पर भारी पड़ने वाली है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने घामडोज टोल पर दरों में ढाई गुना  से अधिक की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। 

विज्ञापन


एनएचएआई ने सोमवार को बढ़ी हुई संशोधित दरें जारी कर दी हैं, लेकिन इनको लागू करने को लेकर एनएचएआई असमंजस में है। बताया जा रहा है कि बुधवार या बृहस्पतिवार की मध्य रात्रि से ये नई दरें लागू की जाएंगी। इन नई दरों के अनुसार, कार का एकतरफ सफर अब 45 रुपये से बढ़कर 115 रुपये हो जाएगा। इस लिहाज से देखें तो टोल दरों में करीब 140 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। निश्चित ही कार के साथ ही दूूसरे वाहनों की दरों में भी ढाई गुना से अधिक की बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन

अभी तक सोहना हाईवे के एक हिस्से, करीब 12 किलोमीटर (बादशाहपुर बीएसएफ कैंप से सोहना तक) की टोल वसूली की जा रही थी। एनएचएआई की ओर से पहले ही आगाह कर दिया गया था कि दूसरे पैकेज (गुरुग्राम के राजीव चौक से बादशाहपुर बीएसएफ कैंप तक एलिवेटेड) पर यातायात संचालन के बाद इन दरों में बढ़ोतरी की जाएगी। हालांकि एनएचएआई की ओर से एलिवेटेड हिस्से की लागत का हवाला देकर दोगुनी दरें बढ़ाने की बात कही जा रही थी, लेकिन अचानक से ढाई गुना से अधिक की बढ़ोतरी वाहन चालकों की जेब पर भारी पड़ने वाली है।

संशोधित टोल दरें 

वाहन और यात्रा   मौजूदा दर           नई दर
कार, जीप-वैन एकतरफा  45 रुपये   115
दो तरफ की यात्रा 70         175
मासिक पास (50 यात्रा) 1555            3915
हल्के वाणिज्यिक वाहन  75            190
दो यात्रा               115            285
50 यात्रा            2510          6325
बस, ट्रक (एक यात्रा) 160             400
दो यात्रा         235       595
50 यात्रा               5260             13250
भारी वाहन (एक यात्रा) 170            435
दो यात्रा                260             650
50 यात्रा              5740            14455
बड़े वाहन (एक यात्रा) 300 रुपये      625
दो यात्रा 450 935 रुपये 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed