Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram Roadways depot receives 35 new buses

Gurugram News: गुरुग्राम रोडवेज डिपो को मिलीं 35 नई बसें

Fri, 20 Nov 2026 11:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Gurugram Roadways depot receives 35 new buses
बसों के आवंटन में गुरुग्राम प्रदेश में तीसरे स्थान पर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



गुरुग्राम। हरियाणा रोडवेज के बेड़े में 500 नई स्टैंडर्ड नॉन एसी डीजल बसें शामिल होने जा रही हैं। परिवहन निदेशालय की ओर से प्रदेश के 22 डिपो के लिए बसों का आवंटन कर दिया गया है। इसमें गुरुग्राम डिपो को 35 नई बसें मिली हैं। बसों के आवंटन में गुरुग्राम प्रदेश में तीसरे स्थान पर है।



गुरुग्राम में उद्योगों और कॉरपोरेट कंपनियों की बड़ी संख्या होने के कारण प्रतिदिन हजारों कर्मचारी रोडवेज बसों से सफर करते हैं। मानेसर, उद्योग विहार, सेक्टर-37, सोहना रोड और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए सुबह और शाम के समय सार्वजनिक परिवहन की मांग अधिक रहती है। इसके अलावा दिल्ली, रेवाड़ी, रोहतक, हिसार, जयपुर और चंडीगढ़ जैसे शहरों के लिए भी यात्रियों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में 35 नई बसें मिलने से डिपो की संचालन क्षमता बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन



परिवहन निदेशालय की ओर से जारी आवंटन के अनुसार भिवानी डिपो को सबसे अधिक 40 बसें मिली हैं। हिसार को 37 और गुरुग्राम को 35 बसें आवंटित की गई हैं। सिरसा को 32 और यमुनानगर को 28 बसें दी गई हैं। फरीदाबाद, फतेहाबाद, कैथल और कुरुक्षेत्र को 25-25 बसें मिली हैं। वहीं दिल्ली, झज्जर, जींद, करनाल, नारनौल, पानीपत, रोहतक, सोनीपत, अंबाला और पंचकूला को 20-20 बसें आवंटित की गई हैं। चंडीगढ़ को 14 और चरखी दादरी को 12 बसें मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



गुरुग्राम डिपो की महाप्रबंधक गायत्री अहलावत ने बताया कि 35 नई बसें मिलने से डिपो के बेड़े को मजबूती मिलेगी। यात्रियों की संख्या और रूटों की जरूरत के अनुसार बसों के संचालन की योजना बनाई जाएगी। फिलहाल डिपो में 156 बसें हैं और यह 35 बसें आने से यात्रियों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed