फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram ranks third in Delhi-NCR in terms of AQI

Gurugram News: एक्यूआई के मामले में दिल्ली-एनसीआर में तीसरे स्थान पर गुरुग्राम

Sat, 18 Oct 2025 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Gurugram ranks third in Delhi-NCR in terms of AQI
तीन दिन में 16 प्वाइंट बढ़ा एक्यूआई, 266 पर पहुंचा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। दिवाली से पहले मिलेनियम सिटी की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है। बीते तीन दिनों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में 16 प्वाइंट की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शुक्रवार को एक्यूआई 266 पर पहुंच गया, जो खराब श्रेणी में आता है। दिल्ली-एनसीआर में गुरुग्राम अब तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।


हवा में पीएम 2.5 और पीएम 10 जैसे सूक्ष्म कणों की मात्रा तेजी से बढ़ रही है। ये कण सांस के जरिए शरीर में जाकर फेफड़ों को नुकसान पहुंचाते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यह स्थिति बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों के लिए बेहद खतरनाक है। शहर में सुबह और शाम के समय ठंड के साथ धुंध भी बढ़ रही है, जिससे प्रदूषण का असर और अधिक गंभीर हो रहा है। सर्दी-जुकाम जैसे लक्षण आम हो गए हैं और अस्पतालों में सांस की समस्या वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। दिवाली पर पटाखों का धुआं और गिरता तापमान हालात को और खराब कर सकते हैं। विशेषज्ञ लोगों को सतर्क रहने, मास्क पहनने, घर से बाहर कम निकलने और एयर प्यूरीफायर इस्तेमाल करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर
एक्यूआई

श्रेणी
1. गाजियाबाद 306 सबसे खराब
2. नोएडा 278 खराब
3. गुरुग्राम 266 खराब
4. दिल्ली 254 खराब
5. फरीदाबाद 105 सामान्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed