फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram police will drop alcohol drinkers home in cabs On New Year 2024

एनसीआर में जमकर मनाएं नया साल: हुड़दंगियों पर रहेगी नजर... शराबियों को राहत; गुरुग्राम पुलिस भेजेगी कैब से घर

Fri, 29 Dec 2023 06:34 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 29 Dec 2023 06:34 PM IST
सार

नए साल के जश्न में गुरुग्राम पुलिस खलल नहीं डालेगी। डीसीपी ट्रैफिक ने कैब कंपनियों के प्रबंधन के साथ की बैठक की। साथ ही इस बैठक में कई फैसले लिए गए हैं। पुलिस ने 3200 जवानों को सड़क पर उतारने का प्लान तैयार किया है।

विज्ञापन
Gurugram police will drop alcohol drinkers home in cabs On New Year 2024
नए साल का जश्न - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए साल पर शांति से जश्न मनाने वालों की मौज-मस्ती में पुलिस खलल नहीं डालेगी। पुलिस का रवैया उनके साथ नरम होगा। पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा की ओर से अपने अधिकारियों को दिए गए निर्देश में इस बात का खयाल रखने को कहा गया है कि पुलिस हर किसी का सहयोग करेगी। कोई अगर शरारत करता पाया जाता है तो उसे नहीं छोड़ेगी। किसी ने ज्यादा शराब पी ली है तो उसे कैब के माध्यम से उसके घर पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन

इसके लिए डीसीपी ट्रैफिक ने कैब उपलब्ध कराने वाली कंपनियों के प्रबंधकों के साथ बैठक की है। जिनको 31 दिसंबर की रात को आवश्यकतानुसार तुरंत कैब उपलब्ध कराने को कहा गया है।

अधिक नशे की हालत में होने पर पुलिस की ओर ऑनलाइन कैब बुक करके उसे घर तक भेजा जाएगा। नए साल के जश्न को लेकर कमिश्नरेट की पुलिस ने 3200 जवानों को सड़क पर उतारने का प्लान तैयार किया है। 2500 पुलिस के जवानों में एसीपी, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर , एएसआई, हवलदार व सिपाही शामिल है। जबकि 700 होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे अधिक पुलिस बल की तैनाती ईस्ट जोन में की गई है। 32 पुलिस नाके के साथ पार्किंग से लेकर सेक्टर 29 की मार्केट में सादी वर्दी में जवान तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही बादशाहपुर व सेक्टर-65 थाना क्षेत्र में नए साल का जश्न मनाने वालों की भीड़ होने का अनुमान है।
 

विज्ञापन

आबकारी विभाग ने अब तक 72 लोगों को जारी किया अतिरिक्त लाइसेंस
आबकारी विभाग की ओर से साइबर सिटी में 340 लोगों को पब, बार, रेस्टोरेंट, अहाते में शराब परोसने की अनुमति है। इन संचालकों की ओर से फीस जमा की गई है। 31 दिसंबर के नाम पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर इनसे इतर 72 अन्य लोगों ने अतिरिक्त लाइसेंस लिया है।

इसमें अरावली फार्म हाउस से लेकर सोसाइटी के लोग शामिल हैं। 14 लाइसेंस सेक्टर 29 थाना क्षेत्र में ऐसे दिए गए हैं जहां पर रात भर शराब परोसने की अनुमति है। यहां पर पुलिस जवानों की तैनाती दो शिफ्ट में की गई है। रात दो बजे के बाद दूसरी शिफ्ट के लोग तैनात किया गया है।
 

शाम पांच बजे से पुलिस नाके हो जाएंगे सक्रिय
नए साल के जश्न पर सघन जांच के लिए लगाए जाने वाले नाके पर इंस्पेक्टर व एसआई सहित 20 लोगों को तैनात किया गया है। हर क्षेत्र का एसीपी अपने नाकों का सुपरविजन करेगा। यह पुलिस के नाके 31 दिसंबर शाम पांच बजे सक्रिय हो जाएंगे। जो नए साल की अल सुबह तक सक्रिय रहेंगे।

नए साल का जश्न मनाने वालों का पुलिस सहयोग करेगी। उनके मनोरंजन में किसी तरह की बाधा न पैदा हो इसका खयाल रखेंगी। इसके साथ ही शरारत करने वालों को किसी भी सूरत में नहीं छोड़ा जाएगा। जश्न मनाने आने वालों से अपील है कि सुरक्षा व शांति के लिए कमिश्नरी की पुलिस का सहयोग करें। - विकास अरोड़ा, पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed