फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram police is investigating the travel history of BSP leader's killer Venkat Garg

Gurugram News: बसपा नेता के हत्यारे वेंकट गर्ग की ट्रेवल हिस्ट्री की जांच कर रही गुरुग्राम पुलिस

Thu, 30 Jan 2025 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Gurugram police is investigating the travel history of BSP leader's killer Venkat Garg
तत्काल पासपोर्ट सेवा ने पुलिस सत्यापन के बिना पहले ही जारी कर दिया पासपोर्ट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूराे
गुरुग्राम। अंबाला के नारायणगढ़ में बसपा के प्रदेश सचिव हरबिलास रज्जूमाजरा की हत्या के आरोपी वंकेट गर्ग की ट्रैवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है। दूसरी ओर फर्जी दस्तावेज लगाकर गुरुग्राम से तत्काल सेवा में पासपोर्ट बनवाने के मामले में भी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है कि इस फर्जी पासपोर्ट के माध्यम से आरोपी कहां-कहां गया है।
बता दें कि सामान्य पासपोर्ट बनवाने के लिए पहले पुलिस सत्यापन होता है, जबकि तत्काल पासपोर्ट की प्रक्रिया में सत्यापन पासपोर्ट बनने के बाद किया जाता है। पुलिस प्रवक्ता ने बुधवार काे बताया कि आराेपी की ट्रेवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है। बीती 27 जनवरी को गुरुग्राम के थाना सेक्टर-65 की पुलिस टीम को फर्जी पते पर पासपोर्ट बनवाने की सूचना मिली।
विज्ञापन


गुरुग्राम पुलिस का कहना है कि अभी तक की जांच में पुलिस सत्यापन में पुलिस की कोई भी लापरवाही सामने नहीं आई है। पुलिस जांच में पता चला है कि वंकेट गर्ग द्वारा अर्पाटमेंट नंबर-1502, टॉवर नंबर-5, पिरामिड अर्बन होम्स सेक्टर-67 गुरुग्राम के पते पर पासपोर्ट बनवाया हुआ है। पुलिस ने जब इस पते की जांच की गई तो पता चला कि वंकेट गर्ग इस पते पर नहीं रहता। उसके द्वारा पासपोर्ट में लगाए गए वे दस्तावेज भी फर्जी मिले। जिनके आधार पर उसके द्वारा फर्जी पासपोर्ट बनवाने की पुष्टि हुई। फर्जी दस्तावेज तैयार करके फर्जी तरीके से पासपोर्ट बनवाने का अपराध करने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना सेक्टर-65 में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

वर्ष 2013 में अपराध की दुनिया में रखा था कदम:
वर्ष 2013 में अपराध की दुनिया में कदम रखने वाले वेकंट गर्ग पर अंबाला, चंडीगढ़, पंचकूला, यमुनानगर व जगाधरी में हत्या, रंगदारी व फायरिंग सहित अन्य आपराधिक घटनाओं के कई मामले दर्ज हैं। वेंकट गर्ग अलग-अलग गैंग का हिस्सा रह चुका है। वेंकट गर्ग अब जमानत पर बाहर आया हुआ था और प्रॉपर्टी मामलों में सक्रिय था। प्रॉपर्टी विवाद में ही बसपा नेता की हत्या मामले में संलिप्त था।


----
प्रवीन कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed