फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram Police arrested smuggler of international drug smuggling gang

Gurugram: पाकिस्तान से मंगाकर अमेरिका करता था सप्लाई, डंकी रूट से भेजता था नशीले पदार्थ; पंजाब से हुआ गिरफ्तार

Thu, 18 Dec 2025 01:51 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: राहुल तिवारी Updated Thu, 18 Dec 2025 01:51 PM IST
सार

गुरुग्राम पुलिस ने नशा तस्करी के एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पांच हजार रुपये के इनामी नशा तस्कर को पंजाब से गिरफ्तार किया है। यह तस्कर पाकिस्तान से मादक पदार्थ मंगवाकर अमेरिका में पार्सल के जरिए सप्लाई करता था।
 

विज्ञापन
Gurugram Police arrested smuggler of international drug smuggling gang
नशा तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम पुलिस ने नशा तस्करी के एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पांच हजार रुपये के इनामी नशा तस्कर को पंजाब से गिरफ्तार किया है, जो पाकिस्तान से मादक पदार्थ मंगवाकर अमेरिका में पार्सल के जरिए सप्लाई करता था। जांच में सामने आया है कि आरोपी अमेरिका में डोंकी रूट के माध्यम से गए लोगों के पास नशीले पदार्थ भिजवाता था। पुलिस को आरोपी के बैंक खाते की जांच में एक साल के भीतर करीब 66 लाख रुपये के संदिग्ध लेनदेन के सबूत मिले हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी से जुड़ी जानकारी पंजाब पुलिस के एंटी नारकोटिक्स विभाग और आईबी के साथ साझा की गई है।

विज्ञापन


25 मई 2023 को हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल बोर्ड को डीएचएल एक्सप्रेस कंपनी, उद्योग विहार, गुरुग्राम से सूचना प्राप्त हुई कि कंपनी के एक अंतरराष्ट्रीय पार्सल में अवैध मादक पदार्थ होने की संभावना है। सूचना मिलते ही हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल बोर्ड की विशेष टीम तुरंत डीएचएल एक्सप्रेस कार्यालय पहुंची, जहां कंपनी के सिक्योरिटी एवं इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर श्री वीरेंद्र उपस्थित मिले। उन्होंने बताया कि डीएचएल कंपनी द्वारा विदेश भेजे जाने वाले प्रत्येक पार्सल की एक्स-रे मशीन से जांच की जाती है।
विज्ञापन


जांच के दौरान एक संदिग्ध पार्सल में नशीला पदार्थ होने की आशंका पाई गई। नियमानुसार संबंधित राजपत्रित अधिकारी को सूचित किया गया, जो तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और कार्रवाई के निर्देश दिए। इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर द्वारा संदिग्ध गत्ता डिब्बा खोला गया, जिसमें कुछ जोड़ी कपड़े और च्यवनप्राश के दो डिब्बे (प्रत्येक एक किलोग्राम) मिले। च्यवनप्राश के डिब्बों को काटकर खोलने पर उनके अंदर प्लास्टिक पन्नी में छुपाकर रखी गई अवैध मादक पदार्थ अफीम कुल 842 ग्राम (422 ग्राम और 420 ग्राम) बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्सल के इनवॉइस व दस्तावेजों की जांच करने पर पार्सल भेजने वाले व्यक्ति लखबीर सिंह, निवासी गांव कोट दाता, जिला तरण-तारण (पंजाब) से संबंधित कागजात तथा पार्सल प्राप्त करने वाले व्यक्ति की जानकारी प्राप्त हुई। इस संबंध में पुलिस थाना उद्योग विहार, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।

आरोपी लखबीर सिंह घटना के बाद से फरार चल रहा था, जिसे फरवरी 2025 में न्यायालय द्वारा भगोड़ा अपराधी घोषित किया गया। पुलिस महानिदेशक हरियाणा द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उप-निरीक्षक ललित कुमार, इंचार्ज अपराध शाखा, सेक्टर-40, गुरुग्राम की टीम ने गहन प्रयासों के बाद 16 दिसंबर को आरोपी लखबीर सिंह को पंजाब से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की। आरोपी को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया है।


आरोपी फिलहाल तीन दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर है, जिससे गिरोह के अन्य सदस्यों, इसके अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क, पाकिस्तान व विदेश में जुड़े संपर्कों तथा वित्तीय लेन-देन से संबंधित जानकारियां हासिल की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed