फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram police 78 lakh fraud Worked for Chinese thugs and one accused arrested

गुरुग्राम में 78 लाख की ठगी: चाइनीज ठगों के लिए करता था काम, तिहाड़ की खा चुका है हवा; एक आरोपी गिरफ्तार

Tue, 03 Sep 2024 01:21 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 03 Sep 2024 01:21 PM IST
सार

गुरुग्राम में मानेसर साइबर अपराध शाखा ने एक ठग को गिरफ्तार किया है। जो ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराता था। आरोपी के कब्जे से तीन मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड और 30 हजार रुपये कैश मिला है। 

विज्ञापन
Gurugram police 78 lakh fraud Worked for Chinese thugs and one accused arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम में मानेसर साइबर अपराध शाखा ने ठगी के एक मामले का खुलासा किया है। एक शख्स ने साइबर थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि सोशल मीडिया बेस्ड टास्क पूरा करने के नाम पर धोखाधड़ी करके लगभग 78 लाख रुपयों की ठगी की है। 
विज्ञापन


पुलिस ने अपराधी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी को बीती 27 अगस्त को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नवनीत कुमार भारती निवासी करंजा जिला औरंगाबाद (बिहार) के रूप में हुई है। पूछताछ और बरामदगी के लिए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से छह दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया। 
विज्ञापन


प्रियांशु दिवान एचपीएस, सहायक पुलिस आयुक्त साइबर अपराध, गुरुग्राम के निर्देशानुसार पर निरीक्षक सुनील कुमार, प्रबंधक थाना साइबर अपराध मानेसर ने कार्रवाई की। आरोपी की गिरफ्तार के लिए लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बैंक खाता खरीद कर साइबर ठगों को उपलब्ध करवाता था। आरोपी अब तक छह बैंक खाते साइबर ठगों को उपलब्ध करा चुका था। चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।


पुलिस ने बताया कि आरोपी चाइनीज भाषा बोलने, लिखने व पढ़ने में सक्षम है। आरोपी चाइनीज ठगों के संपर्क में था। ठगी करने में उनका साथ देता है जिसके लिए उसे पैसे मिलते थे। आरोपी को पहले भी दिल्ली पुलिस साइबर फ्रॉड के मामले में अरेस्ट किया जा चुका है और यह तिहार जेल में भी बंद रह चुका है। पुलिस हिरासत रिमांड के दौरान आरोपी के कब्जा से तीन मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड और 30 हजार रुपए की नगदी बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed