Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   gurugram peanut seller naim murder two more accused arrested badaun

मूंगफली के पैसों को लेकर कत्ल: गमछे से घोंटा नईम का गला, फिर दफनाई लाश; कातिलों ने मिट्टी से पहले डाला था नमक

Sat, 28 Nov 2026 04:06 PM IST
विकास कुमार पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 28 Nov 2026 04:06 PM IST
सार

गुरुग्राम में मूंगफली विक्रेता नईम की हत्या के मामले में पुलिस ने बदायूं से दो और आरोपियों मोहम्मद सुभान और मोहम्मद शाहनवाज को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने बबलू के साथ मिलकर पैसों के विवाद में नईम की हत्या की और शव पुराने पानी के टैंक में दबा दिया। इससे पहले बबलू गिरफ्तार हो चुका है। अब तीनों से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
gurugram peanut seller naim murder two more accused arrested badaun
यूपी के बदायूं का रहने वाला था नईम, कातिल भी उसी के गांव के थे - फोटो : अमर उजाला/AI

विस्तार

गुरुग्राम सेक्टर-65 थाना इलाके में मूंगफली विक्रेता नईम की हत्या मामले में दो अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को शनिवार को यूपी के बदायूं जिले के गांव बेहटा गोसाई से काबू किया गया। आरोपियों में 19 साल के मोहम्मद सुभान और मोहम्मद शाहनवाज शामिल हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

गमछे घोंटा था नईम का गला
आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपियों ने बबलू के साथ मिलकर मृतक नईम की गमछे से गला घोंटकर हत्या की थी। बाद में उसके शव को गड्ढे में दबाकर ऊपर से नमक डालकर मिट्टी से ढक दिया था। इससे पहले पुलिस ने 21 साल के बबलू को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ के बाद ही दो अन्य आरोपियों को काबू किया गया है। तीनों आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मूंगफली के पैसों को लेकर था विवाद
आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में खुलासा किया कि बबलू और मृतक नईम पिछले 4-5 वर्षों से गुरुग्राम में साझेदारी में मूंगफली बेचने का काम करते थे। दोनों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। 

विज्ञापन

गड्ढा खोदकर दफनाई लाश, शव पर डाला था नमक
इसी विवाद के चलते आठ नवंबर को सेक्टर-63ए, कादरपुर टी-पॉइंट के पास बनी झुग्गियों में दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान आरोपी बबलू ने मृतक नईम पर चाकू से वार किया और अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गमछे से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपियों ने अपने पहने हुए कपड़े जला दिए और मृतक के शव को पास स्थित पुराने पानी के टैंक में मिट्टी खोदकर दबा दिया और ऊपर से नमक डालकर मिट्टी से ढक दिया।

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। वारदात में प्रयोग किया गया हथियार व अन्य बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

भाई ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट
ये मामला सेक्टर-65 थाना में 11 नवंबर को सामने आया था। नईम के लापता होने की शिकायत उसके भाई ने पुलिस को दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका भाई नईम (उम्र करीब 25 वर्ष) गुरुग्राम में मूंगफली बेचने का काम करता था। आठ नवंबर की शाम वह बैटरी चार्ज करने के लिए चार्जर लेने दिल्ली जाने की बात कहकर गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। उसकी तलाश करने पर भी कोई जानकारी नहीं मिली। बाद में सेक्टर-50, गुरुग्राम में एक मोबाइल फोन मिलने की सूचना पर शिकायतकर्ता ने वहां जाकर फोन प्राप्त किया, जो उसके भाई का था। सेक्टर-65 थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई।

सीसीटीवी बना मददगार
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए स्थानीय लोगों से पूछताछ कर आस-पास के इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर 22 नवंबर को सेक्टर-63ए, कादरपुर टी-पॉइंट के पास खाली खेतों में बने एक पुराने पानी के टैंक के पास जमीन में दबा हुआ नईम का शव बरामद किया गया। मामले में हत्या से संबंधित धाराएं जोड़ी गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed