Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   12 bones broken in a physical assault; doctors stepped in to provide care.

Gurugram News: मारपीट में टूटीं 12 हड्डियां, डॉक्टरों ने संभाला

Sat, 28 Nov 2026 05:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
12 bones broken in a physical assault; doctors stepped in to provide care.
- होडल के 41 वर्षीय व्यक्ति के दोनों हाथों और पैरों में हुए थे कई फ्रैक्चर, दो चरणों में जटिल सर्जरी कर डॉक्टरों ने बचाई जान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। होडल में मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल हुए 41 वर्षीय पृथ्वी सिंह को डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी के बाद दोबारा पैरों पर खड़ा कर दिया। उनके शरीर में 11 से 12 जगह फ्रैक्चर हुए थे। दोनों हाथों, जांघों और पैरों की हड्डियां टूटने से उनकी हालत नाजुक हो गई थी। अधिक खून बहने के कारण एक साथ सभी चोटों का ऑपरेशन करना संभव नहीं था। ऐसे में ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-86 स्थित निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने दो चरणों में सर्जरी कर उनकी जान बचाई। हालत में सुधार होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
परिजनों के अनुसार, पिछले दिनों होडल में पृथ्वी सिंह का किसी व्यक्ति के साथ विवाद हो गया था। आरोप है कि इस दौरान उनके साथ मारपीट की गई, जिससे उनके हाथ-पैरों में गंभीर चोटें आईं। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। जांच में शरीर के अलग-अलग हिस्सों में कई फ्रैक्चर सामने आए। मरीज की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने चरणबद्ध तरीके से ऑपरेशन करने का फैसला लिया।
विज्ञापन

अस्पताल के आर्थोपेडिक एवं स्पोर्ट्स इंजरी विभाग के डायरेक्टर डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि पहले चरण में जांघ की टूटी हड्डियों का ऑपरेशन किया गया। दूसरे चरण में अन्य फ्रैक्चर का फिक्सेशन किया गया। इतनी गंभीर चोटों के बावजूद मरीज की रिकवरी अच्छी रही। पैर के एक फ्रैक्चर के लिए दो से तीन सप्ताह बाद एक और प्रक्रिया करनी पड़ सकती है। फिलहाल मरीज की हालत स्थिर और संतोषजनक है। डॉक्टरों को उम्मीद है कि वह जल्द सामान्य रूप से चलने-फिरने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed