फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram-Pataudi-Rewari highway ready, vehicles will soon be running at full speed

Gurugram News: गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी हाईवे तैयार, जल्द फर्राटा भरेंगे वाहन

Sat, 17 Jan 2026 06:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
Gurugram-Pataudi-Rewari highway ready, vehicles will soon be running at full speed
अंतिम चरण में काम, डिवाइडर पर 15 हजार पौधे लगाए जाएंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। गुरुग्राम व पटौदी-रेवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग जल्द ही पूरी तरह चालू होगा। कुल 43.2 किलोमीटर लंबे इस हाईवे पर वाहन अब तेज रफ्तार से चल सकेंगे। राष्ट्रीय राजमार्ग के बीचों-बीच सुंदर दिखने के लिए डिवाइडर पर 15 हजार पौधे लगाए जाएंगे। गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी हाईवे का निर्माण कार्य लगभग अंतिम चरण में है। यह मार्च-अप्रैल में चालू हो जाएगा और आरओबी सहित पूरी तरह जून तक तैयार हो जाएगा। पिछले कई सालों से निर्माण कार्य चलने के कारण लोगों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। हाईवे खुलने के बाद यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।



एनएचएआई के परियोजना निदेशक योगेश तिलक ने बताया कि गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क के बीचों-बीच डिवाइडरों पर कुल 15,000 पौधे लगाए जाएंगे। इनमें कनेर और एक अन्य किस्म के पौधे शामिल होंगे, और हर पौधे की लंबाई लगभग एक मीटर होगी। राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण लगभग अंतिम चरण में है। मार्च-अप्रैल में हाईवे चालू कर दिया जाएगा, जबकि आरओबी जून तक बन जाने के बाद यह पूरी तरह से संचालन के लिए तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed