फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram: Officers not installing power lines to 40 houses for three years

गुरूग्राम : 40 घरों को तीन साल से मंजूर बिजली लाईन नहीं लगा रहे अधिकारी

Fri, 16 Apr 2021 05:22 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संवाद न्यूज एजेंसी, पिनगवां
संवाद न्यूज एजेंसी, पिनगवां Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 16 Apr 2021 05:22 PM IST
विज्ञापन
Gurugram: Officers not installing power lines to 40 houses for three years
Light - फोटो : पिक्साबे
नूंह जिला के बड़कली चैक पर बसे करीब 60 घरों के लिए बिजली निगम ने करीब दो साल पहले खंबों की लाईन मंजूर की थी लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के चलते उसे आज तक शुरू भी नहीं किया जा सका है। जबकि सभी लोगों के पास काफी समय से पहले ही बिजली के मीटर लगे हुए है। 
विज्ञापन


पीड़ित सरफराज, अनीस, सलीम, शमशेर, अकबर, अलीजान, अल्ली, मुफीद, कारी मूसा, जाकिर, फजल, नसीम और मकसूद ने बताया कि बड़कली पर पूर्व डिप्टी स्पीकर आजाद मोहम्मद के कार्यालय के पीछे करीब दस साल से 50-60 लोगों ने अपने घर बना रखे है। सभी ने अपने घरों में बिजली का मीटर भी लगवा रखा है। लेकिन उनको बिजली करीब एक किलोमीटर दूर से लानी पडती है जिससे उनकी वायर बार-बार टूट जाती है जिससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


उन्होने अपनी कालोनी में बिजली का ट्रांस्फार्मर लगवाने के लिए बिजली निगम से 2018-19 में डिमांड की थी। विभाग ने उसे तभी मंजूर कर दिया था लेकिन अधिकारियों ने यह कहते हुऐ बिजली के खंबे और ट्रांस्फार्मर लगाने से मना कर दिया कि अभी तक तारों की मंजूरी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होने बताया कि 4 नवंबर 2020 को एक लाख 69 हजार 578 रूपये 57 पैसे तारों के लिए मंजूर हो चुके है। उसके बावजूद भी अधिकारी पिछले पांच महिने से उनका काम नहीं कर रहे है। पीडित लोगों का कहना है कि जब सरकार ने उनके लिए ट्रांस्फार्मर मंजूर कर रखा है तो फिर अधिकारी क्यों नहीं लगा रहे है? इससे साफ जाहिर है अधिकारी इसमें लापरवाही बरत रहे हैं।


क्या कहते हैं अधिकारी
दक्षिण हरियाणा विद्दुत प्रसारण निगम नूंह के कार्यकारी अभियाता केएस चैहान ने बताया कि उनके संज्ञान में यह मामला अभी आया है। वह इस मामले की जांच कराऐंगे अगर कर्मचारियों की लापरवाही पाई गई तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उनहोने कहा जल्द से जल्द खंबे लगाकर लोगों को बिजली सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed