फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram Metro stations will have two types of designs.

Gurugram News: गुरुग्राम मेट्रो स्टेशनों की दो तरह की डिजाइन होगी तैयार

Wed, 29 Apr 2026 01:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Gurugram Metro stations will have two types of designs.
मेट्रो स्टेशनों के नाम के आगे निजी कंपनियां अपना नाम जोड़ सकेंगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर में प्रस्तावित मेट्रो परियोजना के तहत स्टेशनों की डिजाइन को लेकर नई योजना बनाई जा रही है। इसके अनुसार मेट्रो स्टेशनों को दो अलग-अलग श्रेणियों में विकसित किया जाएगा, ताकि स्थान के अनुसार बेहतर सुविधा और आकर्षक स्वरूप दिया जा सके।
मेट्रो स्टेशनों के नाम के आगे निजी कंपनियां अपना नाम जोड़ सकेंगी। ऐसे में कमर्शियल जगहों वाले स्टेशनों का लुक खास होगा। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) पहले चरण के मेट्रो स्टेशनों के बाहरी डिजाइन को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। योजना के तहत आवासीय क्षेत्रों में बनने वाले स्टेशनों की डिजाइन अपेक्षाकृत सरल और उपयोगी रखी जाएगी, जबकि औद्योगिक क्षेत्रों और प्रमुख स्थानों पर स्टेशनों को विशेष और आकर्षक डिजाइन दिया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य लागत को संतुलित रखते हुए यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। अलग-अलग स्थानों की जरूरत और महत्व को ध्यान में रखते हुए डिजाइन में बदलाव किया जाएगा, जिससे मेट्रो स्टेशनों की पहचान और उपयोगिता दोनों बढ़ सके। जीएमआरएल के एक अधिकारी ने बताया कि पहले चरण में 14 स्टेशनों की डिजाइन को फाइनल किया जा रहा है। उनका कहना है कि आवासीय एरिया के स्टेशनों का बाहरी लुक सामान्य रखने का प्रस्ताव है। जबकि, कमर्शियल जगहों या मेन जगह के स्टेशनों को कुछ अलग तरीके से डिजाइन किया जाएगा। इसका मकसद विज्ञापन के जरिए राजस्व बढ़ावा है। मेट्रो स्टेशनों के नाम के आगे निजी कंपनियां अपना नाम जोड़ सकेंगी। ऐसे में इस प्रकार के स्टेशनों का लुक खास तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

बतादें कि पहले चरण में मिलेनियम सिटी से सेक्टर नौ तक मेट्रो निर्माण पर काम तेजी से चल रहा है। इसके अलावा पहले चरण में मेट्रो स्टेशनों की फिनिशिंग संबंधी कार्याें को सिरे चढ़ाने के लिए टेंडर जारी किया जाना है। जीएमआरएल मेट्रो परियोजना में यात्रियों की संख्या और राजस्व बढ़ाने को लेकर भी कई कदम उठा रहा है। इसमें स्टेशनों के विकास, स्टेशन के नामकरण अधिकार, विज्ञापन और आवासीय-कमर्शियल क्षेत्रों के लिए बेहतर जुड़ाव जैसे कदम उठाए जा रहे हैं। संशोधित हरियाणा ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (टीओडी) नीति 2016 के तहत मेट्रो के दोनों ओर 800 मीटर का प्रभाव क्षेत्र निर्धारित किया है। इसका मुख्य सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को प्रोत्साहित करना है। इस पर जीएमआरएल और नगर निगम मिलकर काम करेंगे। पहले चरण में मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन, सेक्टर-45, साइबर पार्क, सेक्टर-47, सुभाष चौक, सेक्टर-48, सेक्टर-72ए, हीरो होंडा चौक, उद्योग विहार फेज-6, सेक्टर-10, सेक्टर-37, बसई गांव व सेक्टर-9 शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed