फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram, Kaithal, Fatehabad and Rohtak win in state level school cricket

Gurugram News: राज्य स्तरीय स्कूली क्रिकेट में गुरुग्राम, कैथल, फतेहाबाद और रोहतक की जीत

Wed, 09 Sep 2026 07:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
Gurugram, Kaithal, Fatehabad and Rohtak win in state level school cricket
राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। प्रशिक्षक
- गुरुग्राम ने जींद को 95 रन से हराया, नमन जैन ने खेली 110 रन की शतकीय पारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। ताऊ देवीलाल स्टेडियम समेत जिले के विभिन्न क्रिकेट मैदानों पर चल रही 59वीं हरियाणा राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में क्रिकेट के मुकाबले रोमांचक रहे। अलग-अलग आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 वर्ग में कैथल ने पानीपत को हराया। वहीं, अंडर-19 में फतेहाबाद ने हिसार को पांच विकेट से शिकस्त दी। एसके क्रिकेट अकादमी में रोहतक ने सिरसा को हराकर जीत दर्ज की। अंडर-14 मुकाबले में कैथल की टीम ने पानीपत के खिलाफ बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए मुकाबला अपने नाम किया। पावरप्ले क्रिकेट अकादमी में खेले गए अंडर-19 मुकाबले में फतेहाबाद ने हिसार को पांच विकेट से हरा दिया। एसके क्रिकेट अकादमी में रोहतक और सिरसा के बीच मुकाबले में रोहतक की टीम विजयी रही।
गुरुग्राम ने जींद को 95 रन से हराया-
प्रतियोगिता के एक अन्य मुकाबले में गुरुग्राम ने जींद को 95 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुरुग्राम की टीम ने 175 रन बनाए। नमन जैन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 110 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि अभिमन्यु ने 25 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जींद की टीम गुरुग्राम की गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और 80 रन पर ऑलआउट हो गई। गुरुग्राम की ओर से अनिरुद्ध और देव ने दो-दो विकेट हासिल किए। मैच के दौरान जीएमडीए के नगर योजनाकार वेद प्रकाश सहरावत ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को मेहनत, अनुशासन और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। एईओ जगदीश अहलावत ने कहा कि प्रतियोगिता में प्रदेशभर से प्रतिभाशाली खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed