{"_id":"649c6c6b2debf7090e023074","slug":"gurugram-is-ready-again-for-g-20-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-8494-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जी-20 के लिए फिर तैयार हुआ गुरुग्राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जी-20 के लिए फिर तैयार हुआ गुरुग्राम
विज्ञापन
विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए तैयार हो रही साइबर सिटी
पहले दौर की बैठक तीन और चार जुलाई को जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए होगी
13-14 जुलाई को एनएफटी, एआई और मेटावर्स में अपराध और सुरक्षा पर चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जी20 की दो और बैठकों की मेजबानी के लिए जिला एक बार फिर से तैयार हो रहा है। पहले दौर की बैठक तीन और चार जुलाई को जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए होगी। दूसरी बैठक 13 और 14 जुलाई को एनएफटी, एआई और मेटावर्स में अपराध की चर्चा और समाधान पर होगी। पहली बैठक औद्योगिक नीति और संवर्धन विभाग (डीआईपीपी), केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से होगा, जबकि दूसरे दौर की बैठक गृह मंत्रालय आयोजित करेगा।
राज्य के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने बुधवार को राज्य और केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा की। स्टार्टअप जी20 शिखर सम्मेलन की बैठक में 800 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इनमें लगभग 250 विदेशी प्रतिनिधि शामिल होंगे। जी20 सदस्य देशों में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको सहित रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका से प्रतिनिधि शामिल होंगे। इनके अलावा जी20 स्टार्ट अप एंगेजमेंट ग्रुप कार्यक्रम में यूरोपीय संघ के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त बांग्लादेश, मिस्र, मॉरिशस, नीदरलैंड, नाइजीरिया, ओमान, सिंगापुर, स्पेन और संयुक्त अरब अमीरात के प्रतिनिधियों को अतिथि शामिल होंगे।
डीपीआईआईटी के सचिव राजेश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कहा कि स्टार्टअप 20 एंगेजमेंट ग्रुप वैश्विक स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र के भविष्य को आकार देने के लक्ष्य के साथ भारत जी 20 प्रेसीडेंसी के तहत काम कर रहा है। इसके जरिए स्टार्टअप जी20 शिखर का उद्देश्य आर्थिक समृद्धि और सामाजिक प्रभाव के लिए स्टार्टअप की पूरी क्षमता को अनलॉक करना है। इससे नवाचार, सहयोग और समावेशी विकास को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
राज्य के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने बताया कि अपूरणीय टोकन (एनएफटी), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मेटावर्स जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों से उत्पन्न चुनौतियों और अपराध और सुरक्षा पर उनके प्रभाव का समाधान के लिए जी-20 की बैठक गुरुग्राम में होगी। दुनिया भर के विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं और हितधारकों को सार्थक चर्चा में शामिल होने, अंतर्दृष्टि सांझा करने और रणनीति विकसित करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा।
राज्य के सूचना जन संपर्क विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि दोनों सम्मेलन के लिए संपूर्ण ब्रांडिंग जनसंपर्क विभाग करेगा। इसके लिए नगर निगम और डीपीआईआईटी के सहयोग से किया जाएगा। इस अवसर का उपयोग विदेशी मेहमानों के समक्ष हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए किया जाएगा। गुरुग्राम के लघु सचिवालय से वीडियो कांफ्रेंस से बैठक में जिला उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने जी-20 स्टार्ट अप शिखर की तैयारियों पर चर्चा की। पुलिस आयुक्त कला रामचंद्रन ने भी सुरक्षा और यातायात का भरोसा दिलाया।