{"_id":"5eb530e98ebc3e902b0f72cc","slug":"gurugram-increase-three-thousands-vehicle-on-toll-plaza-after-start-industry-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: उद्योग शुरू होने से टोल प्लाजा पर 3 हजार बढ़ी वाहनों की संख्या, प्रतिदिन गुजर रहे हैं 12 हजार वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: उद्योग शुरू होने से टोल प्लाजा पर 3 हजार बढ़ी वाहनों की संख्या, प्रतिदिन गुजर रहे हैं 12 हजार वाहन
Fri, 08 May 2020 03:44 PM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 08 May 2020 03:44 PM IST
विज्ञापन
Fastag Toll Plaza
- फोटो : AmarUjala
खेड़कीदौला टोल से गुजर रहे हैं प्रतिदिन 12 हजार वाहन
विज्ञापन
उद्योग शुरू होते ही एक्सप्रेसवे पर वाहनों की संख्या बढ़ गई है। टोल प्लाजा पर रोजाना 3 हजार वाहन अधिक पहुंच रहे हैं। प्रबंधन के मुताबिक, अब 12 हजार वाहन प्रतिदिन टोल से आवाजाही कर रहे हैं। टोल पर सामाजिक दायरा बनाए रखने के लिए छह लेन को इस तरह से डिवाइड किया गया है कि उन पर वाहन चालकों को अपनी बारी आने का इंतजार न करना पड़े।
पुलिस ने लेन की डिवाइड
टोल प्रबंधक राजेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि लॉकडाउन में उद्योगों को शुरू करने से पहले टोल प्लाजा से करीब नौ हजार वाहन गुजर रहे थे। उद्योगों को अनुमति मिलने के बाद वाहनों की संख्या 12 हजार तक पहुंच गई है। वर्तमान में दोनों ओर तीन-तीन लेन से वाहनों की आवाजाही हो रही है।
विज्ञापन
पहले तीनों लेन में प्रवेश एक ही लेन से होता था जिससे कुछ वाहनों से ही लाइन लंबी दिखाई देती थी। इससे निपटने के लिए बृहस्पतिवार दोपहर तीनों लेन में जाने का रास्ता अलग-अलग कर दिया गया। इससे टोल प्लाजा पर वाहन जल्द गुजर सकेंगे।
विज्ञापन