{"_id":"61866b9fa589916f153e6f76","slug":"gurugram-illegal-cracker-selling-two-arrested-police-probing-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: अवैध रूप से पटाखा बेचते दो गिरफ्तार, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: अवैध रूप से पटाखा बेचते दो गिरफ्तार, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
Sat, 06 Nov 2021 05:19 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 06 Nov 2021 05:19 PM IST
सार
पुलिस टीम वहां पहुंची तो आरोपी पुलिस को देख भागने लगा, लेकिन पीछाकर पकड़ लिया गया। आरोपी की पहचान रामनिवास के तौर पर हुई। तलाशी में प्लॉस्टिक के कट्टों में भरकर रखे गए पटाखे बरामद हुए।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुग्राम में प्रतिबंध के बावजूद अवैध रूप से पटाखे बेचने के दो मामले सामने आए हैं। पुलिस ने दो जगहोें पर छापा मारकर दो आरोपियों को पकड़ा है। इनसे काफी मात्रा में पटाखे बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार सूचना मिली कि शिवजी पार्क कॉलोनी में प्रकाश चंद नामक का व्यक्ति किराए के मकान में बगैर लाइसेंस टाखे बेच रहा है।
विज्ञापन
पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वह मानेसर के गांव कासन का रहने वाला है। कमरे की तलाशी ली तो प्लॉस्टिक के चार कट्टों में पटाखे रखे हुए थे। इसी तरह दूसरे मामले में पुलिस टीम को सूचना मिली कि शांति नगर कॉलोनी में एक मकान के बाहर व्यक्ति पटाखे बेच रहा है।
विज्ञापन
पुलिस टीम वहां पहुंची तो आरोपी पुलिस को देख भागने लगा, लेकिन पीछाकर पकड़ लिया गया। आरोपी की पहचान रामनिवास के तौर पर हुई। तलाशी में प्लॉस्टिक के कट्टों में भरकर रखे गए पटाखे बरामद हुए।
विज्ञापन