गुरुग्राम: हाईवे पर रहेगी तीसरी आंख की नजर, जानें क्या है प्लान
गुरुग्राम पुलिस आयुक्त कार्यायल में पुलिस और एनएचएआई के अधिकारियों की बैठक में खेड़कीदौला टोल से कापड़ीवास बॉर्डर तक के हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों से होने वाले हादसों को रोकने के लिए चर्चा की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुग्राम हाईवे पर गति सीमा का उल्लंघन करने वालों और यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों के अब जल्द चालान कटेंगे। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) हाईवे पर हाई रिजोल्यूशन कैमरे लगाएगा, जिससे सड़क हादसे में कमी आएगी। एनएचएआई और गुरुग्राम पुलिस की सोमवार को संयुक्त बैठक के बाद इसकी जानकारी दी गई।
बनाई जाएगी सर्विस लेन
जिले को जाम से मुक्त बनाने और सुरक्षित सफर को लेकर गुरुग्राम पुलिस काम कर रही है। इसी कड़ी में सोमवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय में एनएचएआई के जयपुर रीजन के अधिकारियों के साथ एक बैठक की गई। बैठक में बताया गया कि खेड़कीदौला टोल प्लाजा से कापड़ीवास बॉर्डर तक के हाईवे पर सर्विस लेन बनाने का काम जल्द शुरू होगा। इसके लिए टेंडर छोड़ दिए गए हैं। जाम लगने वाले प्वाइंट बिनोला व पचगांव चौक पर फुटओवर ब्रिज बनाने का निर्णय लिया गया। मानेसर, पचगांव, बिलासपुर चौक पर हाईमास्क लाइट लगवाई जाएंगी।
ये अधिकारी रहे मौजूद
पचगांव चौक पर सड़क हादसे कम करने के लिए यातायात पुलिस ने एनएचएआई अधिकारियों से चर्चा की। यहां एनएचएआई की एक्सपर्ट टीम के साथ संयुक्त सर्वे किया जाएगा। इसके बाद जल्दी काम शुरू करने का निर्णय लिया जाएगा। बैठक में पुलिस आयुक्त कला रामचंद्रन, डीसीपी ट्रैफिक रविंद्र तोमर, एसीपी संजीव बल्हारा, अखिल कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।