फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram four lakh goods missing from amazon company container

गुरुग्राम: अमेजन कंपनी के कंटेनर से चार लाख रुपये का सामान गायब

Sat, 23 Oct 2021 11:49 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 23 Oct 2021 11:49 AM IST
सार

10 अक्तूबर को कंपनी से शिकायत मिली कि बिलासपुर से ओखला आए कंटेनर से करीब 3-4 लाख का सामान गायब है। ट्रांसपोर्ट कंपनी ने चेक किया कि चालक नौकरी छोड़कर जा चुका है। अब मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।

विज्ञापन
Gurugram four lakh goods missing from amazon company container
अमेजन - फोटो : Amazon

विस्तार

गुरुग्राम के बिलासपुर स्थित अमेजन कंपनी के कंटेनर से करीब 4 लाख का सामान गायब करने का मामला सामने आया है। चालक पर आरोप है कि दिल्ली के ओखला में  कैंटर से सामान खाली करा कैंटर छोड़कर फरार हो गया। बाद में दिल्ली से ट्रांसपोर्ट कंपनी को सूचना दी गई कि कंटेनर से सामान गायब है। मामले में गुरुवार को बिलासपुर थाना पुलिस ने अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दिल्ली प्रताप नगर में रहने वाले अमित कुमार ने बताया कि  प्रताप नगर स्थित निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी में बतौर सुपरवाइजर नौकरी करता है। कंपनी ने गांव हयातपुर स्थित श्याम ट्रांसपोर्ट के मालिक पंकज यादव से कैंटर लेकर अपनी कंपनी में लगा रखा है। यह कैंटर अमेजन का सामान ट्रांसपोर्ट करता है।
विज्ञापन


4 अक्तूबर को बिलासपुर में अमेजन वेयरहाउस से कैंटर में सामान लोड कर दिल्ली के ओखला भेजा गया। कैंटर पर बतौर चालक एमपी दतिया का मूल निवासी रवि मांझी तैनात था। दिल्ली में सामान खाली कर वह 5 अक्तूबर की सुबह बिलासपुर में कैंटर खड़ा कर बगैर किसी को कुछ बताए यहां से चला गया। कॉल से भी उससे संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 अक्तूबर को कंपनी से शिकायत मिली कि बिलासपुर से ओखला आए कंटेनर से करीब 3-4 लाख का सामान गायब है। ट्रांसपोर्ट कंपनी ने चेक किया कि चालक नौकरी छोड़कर जा चुका है। अब मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। जिस पर दोपहर बिलासपुर थाना पुलिस ने चालक के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed