{"_id":"615aeacf8ebc3e289d2ec621","slug":"gurugram-engineer-molests-lady-co-worker-case-filed-reach-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: इंजीनियर ने कंपनी में काम करने वाली युवती से की छेड़छाड़, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: इंजीनियर ने कंपनी में काम करने वाली युवती से की छेड़छाड़, मामला दर्ज
Mon, 04 Oct 2021 05:21 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 04 Oct 2021 05:21 PM IST
सार
मूल रूप से मेरठ निवासी महिला ने बताया कि वह मानेसर क्षेत्र की एक कंपनी में कार्यरत हैं और क्षेत्र के पीजी में रहती है। उसके साथ दो अन्य सहकर्मी भी पीजी में रहती हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुरुग्राम के आईएमटी मानेसर में एक निजी कंपनी में काम करने वाली युवती के साथ काम करने वाले इंजीनियर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। मानेसर थाना पुलिस ने युवती के बयान पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया। मानेसर पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां पर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
मूल रूप से मेरठ निवासी महिला ने बताया कि वह मानेसर क्षेत्र की एक कंपनी में कार्यरत हैं और क्षेत्र के पीजी में रहती है। उसके साथ दो अन्य सहकर्मी भी पीजी में रहती हैं। दो अक्तूबर को वह अपनी कंपनी की दो अन्य सहकर्मियों के साथ पीजी के बाहर बैठी थी। इस दौरान आरोपी आया जो शराब के नशे में था। उसने उन पर अभद्र टिप्पणी करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
आरोप है कि इस पर वह उसे इग्नोर कर जाने लगी तो आरोपी उसका पीछा करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उनके साथ अश्लील हरकत की। महिला ने पुलिस को शिकायत देकर मौके पर बुलवाया। मानेसर थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान रवि निवासी तावड़ू के रूप में हुई है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन