फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   gurugram doctor committed suicide case Suicide note found from suitcase after 15 days of death

हरियाणा: डॉक्टर आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा, मौत के 15 दिन बाद सूटकेस से मिला सुसाइड नोट

Sun, 12 Sep 2021 01:24 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 12 Sep 2021 01:24 PM IST
सार

गुरुग्राम में डॉक्टर सुसाइड केस में नया मोड़ आ गया है। मृत डॉक्टर के सूटकेस से सुसाइड नोट मिला है। डॉक्टर के पिता ने अब उसके ससुराल को जिम्मेदार ठहराते हुए केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन
gurugram doctor committed suicide case Suicide note found from suitcase after 15 days of death
gurugram police - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुरुग्राम के फर्रुखनगर इलाके के गांव खेड़ा झांझरोला में 15 दिन पहले जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने वाले युवक के पिता ने अब उसके ससुराल को जिम्मेदार ठहराते हुए केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को एक सुसाइड नोट भी सौंपा है।

विज्ञापन


गांव खेड़ा झांझरोला के ओम सिंह ने पुलिस को बताया है कि उसके बेटे रविंद्र की शादी छह साल पहले गांव सकतपुरा की मनीषा से हुई थी। रविंद्र ने 25 अगस्त को घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। उसे अस्पताल ले गए, जहां एक दिन बाद उसएओकी मौत हो गई। तब कोई ठोस जानकारी न होने पर उन्होंने पुलिस को यह सूचना दी कि उसका बेटा मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।
विज्ञापन


उसके इस कदम के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है लेकिन बेटे की मौत के 15 दिन बाद जब उन्होंने उसके कमरे की तलाशी ली तो एक अटैची में सुसाइड नोट मिला। उसमें लिखा है कि उसकी मौत के लिए उसके ससुराल के लोग जिम्मेदार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी मनीषा व उसके मौसा-मौसी के परेशान करने पर वह यह कदम उठा रहा है। मृतक के दो बच्चे हैं। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। आरोपी पत्नी व उसके मौसा-मौसी पर केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed