{"_id":"613daebdd2b28240757a915d","slug":"gurugram-doctor-committed-suicide-case-suicide-note-found-from-suitcase-after-15-days-of-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: डॉक्टर आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा, मौत के 15 दिन बाद सूटकेस से मिला सुसाइड नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: डॉक्टर आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा, मौत के 15 दिन बाद सूटकेस से मिला सुसाइड नोट
Sun, 12 Sep 2021 01:24 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 12 Sep 2021 01:24 PM IST
सार
गुरुग्राम में डॉक्टर सुसाइड केस में नया मोड़ आ गया है। मृत डॉक्टर के सूटकेस से सुसाइड नोट मिला है। डॉक्टर के पिता ने अब उसके ससुराल को जिम्मेदार ठहराते हुए केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
gurugram police
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुग्राम के फर्रुखनगर इलाके के गांव खेड़ा झांझरोला में 15 दिन पहले जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने वाले युवक के पिता ने अब उसके ससुराल को जिम्मेदार ठहराते हुए केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को एक सुसाइड नोट भी सौंपा है।
विज्ञापन
गांव खेड़ा झांझरोला के ओम सिंह ने पुलिस को बताया है कि उसके बेटे रविंद्र की शादी छह साल पहले गांव सकतपुरा की मनीषा से हुई थी। रविंद्र ने 25 अगस्त को घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। उसे अस्पताल ले गए, जहां एक दिन बाद उसएओकी मौत हो गई। तब कोई ठोस जानकारी न होने पर उन्होंने पुलिस को यह सूचना दी कि उसका बेटा मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।
विज्ञापन
उसके इस कदम के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है लेकिन बेटे की मौत के 15 दिन बाद जब उन्होंने उसके कमरे की तलाशी ली तो एक अटैची में सुसाइड नोट मिला। उसमें लिखा है कि उसकी मौत के लिए उसके ससुराल के लोग जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
पत्नी मनीषा व उसके मौसा-मौसी के परेशान करने पर वह यह कदम उठा रहा है। मृतक के दो बच्चे हैं। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। आरोपी पत्नी व उसके मौसा-मौसी पर केस दर्ज कर लिया गया है।