फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   gurugram car bike accident After all whose call came that accused got bail in 10 minutes

कार पर लगा हुआ था भाजपा का स्टिकर: आखिर किसका आया फोन, जो 10 मिनट में हो गई आरोपी की जमानत, देखें खौफनाक Video

Sun, 22 Sep 2024 05:29 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 22 Sep 2024 05:29 AM IST
सार

छह दिन पहले गोल्फ कोर्स रोड पर डीएलएफ फेज-दो मेट्रो स्टेशन के पास गलत दिशा में आ रही कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर मामले में नया मोड़ आ गया है।

विज्ञापन
gurugram car bike accident After all whose call came that accused got bail in 10 minutes
गुरुग्राम कार-बाइक एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रॉन्ग साइड कार को दौड़ा रहे आरोपी को आखिर 10 मिनट में ही थाने से कैसे जमानत मिल गई, यह बात चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि कार चालक को बचाने में आखिर ऐसा कौन है जोकि पुलिस को अपने दबाव में ले रहा है। दूसरी ओर मामला गर्माता देख पुलिस ने अब आरोपी कार चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा-181 को भी जोड़ दिया है। पुलिस का कहना है कि नोटिस के बावजूद आरोपी कार चालक ने अपना ड्राइविंग लाइसेंस जमा नहीं कराया है। इसी कारण एफआईआर में नई धारा जोड़ी गई है।

विज्ञापन

छह दिन पहले गोल्फ कोर्स रोड पर डीएलएफ फेज-दो मेट्रो स्टेशन के पास गलत दिशा में आ रही कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर मामले में नया मोड़ आ गया है। आरोपी चालक ने नोटिस के तीन दिन बाद भी लाइसेंस नहीं जमा कराया है। ऐसे में अब पुलिस ने मामले की एफआईआर में मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत नई धारा 181 को जोड़ा गया है। गुरुग्राम पुलिस अब इस मामले में गहनता से जांच करने के लिए तकनीकी साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ दुर्घटना का ऑडिट भी करवाने का निर्णय लिया है। इस हादसे की गंभीरता का पता लगाने के लिए सभी रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में गैर-इरादत्तन हत्या बनती है या नहीं। उसी हिसाब से नई धारा को जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी डीएलएफ विकास कौशिक ने बताया कि कार चलाने का आरोपी अभी तक अपना लाइसेंस पेश नहीं कर पाया था। ऐसे में थाने में दर्ज मामले में मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं को जोड़ दिया गया है। यह जमानतीय अपराध है। वहीं निजी एजेंसी से कार और बाइक की दुर्घटना का ऑडिट भी करवाया जाएगा। जल्द पूरे मामले की जांच कर चार्जशीट तैयार की जाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि फोरेसिंक लैब को भी भेजे गए सैंपल की जल्द जांच कर रिपोर्ट भेजने के लिए पत्र भी लिखा जाएगा।

विज्ञापन

कार पर लगा हुआ था भाजपा का स्टिकर
पुलिस जांच में पता चला है कि रॉन्ग साइड आ रहा कार चालक खुद की पीआर एजेंसी चलाता है। फिलहाल वह पलवल जिले में एक भाजपा प्रत्याशी के प्रचार में लगा हुआ था। अब यह मामला भी लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि निश्चित ही किसी असरदार के इशारे पर पुलिस ने इस मामले में आरोपी चालक को आनन-फानन थाने से ही जमानत दे दी।

रविवार सुबह हुआ था हादसा
बता दे कि दिल्ली के द्वारका के बोचनपुर क्षेत्र के बी ब्लॉक का रहने वाला 22 साल का अक्षत गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाइवे पर एंबीयंस मॉल के समीप स्थित डीएलएफ डाउन टाउन स्थित एक कंपनी में ट्रेवलर सर्विस असोसिएट के पद पर कार्यरत था। एक साल से एक्पीडिया ग्रुप में नौकरी कर रहा था। उसका दोस्त मूलरूप से राजस्थान के कोटा के राजीव गांधी नगर हॉल सेक्टर-23 निवासी प्रधुमन कुमार भी इस कंपनी में नौकरी करता है। शनिवार रात को अक्षत और प्रधुमन ने रविवार सुबह मिलकर एक साथ साइबर सिटी के एक फूड प्वाइंट पर नाश्ता करने की योजना बनाई। प्रधुमन और अक्षत अपनी-अपनी बाइक से गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन पर पहुंच गए। दोनों अपनी-अपनी बाइक से गोल्फ कोर्स रोड से साइबर सिटी की तरफ चल रहे थे। तभी गोल्फ कोर्स रोड पर डीएलएफ फेज-दो मेट्रो स्टेशन के समीप गलत दिशा से तेज रफ्तार काले रंग की महेंद्रा एक्सयूवी थ्रीएक्सओ आ रही थी। जो प्रधुमन से आगे चल रहे अक्षत की बाइक में जोरदार आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे अक्षत उछलकर सड़क पर गिरने से उसकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed