फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram becomes state champion after defeating Rohtak in the Super Over.

Gurugram News: सुपर ओवर में रोहतक को हराकर गुरुग्राम बना राज्य चैंपियन

Sat, 12 Sep 2026 12:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Gurugram becomes state champion after defeating Rohtak in the Super Over.
59वीं राज्य स्तरीय स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

अभिराज वशिष्ठ ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर दिलाई जीत



संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। जिले की टीम ने 59वीं राज्य स्तरीय स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में रोहतक को सुपर ओवर में हराकर राज्य चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया। गुरुग्राम में खेले गए 15 ओवर के फाइनल में निर्धारित ओवरों के बाद दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहा। इसके बाद विजेता का फैसला सुपर ओवर से हुआ।



सुपर ओवर में रोहतक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुरुग्राम के सामने नौ रन का लक्ष्य रखा। छोटे लक्ष्य के बावजूद मुकाबले में दबाव काफी अधिक रहा। गुरुग्राम की ओर से कप्तान नमन जैन ने मोर्चा संभाला। उन्होंने सुपर ओवर की तीसरी गेंद पर शानदार शॉट लगाकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। इसके बाद आखिरी गेंद पर अभिराज वशिष्ठ ने चौका जड़कर गुरुग्राम को यादगार जीत दिला दी।
विज्ञापन



कप्तान नमन जैन की अगुवाई में गुरुग्राम की टीम ने पूरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल में मिली जीत को टीम की एकजुटता, मेहनत और कभी हार न मानने वाले जज्बे का परिणाम माना जा रहा है। खिताबी जीत के बाद खिलाड़ियों और टीम से जुड़े लोगों में खुशी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में एईओ जगदीश अहलावत, पदमजीत शेरावत और जीएमडीए के टाउन प्लानर वेद प्रकाश शेरावत सहित अन्य लोग मौजूद रहे। उन्होंने विजेता टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी और भविष्य में भी इसी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed