फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram became the first district in reducing infant mortality rate

Gurugram News: शिशु मृत्यु दर कम करने में गुुरुग्राम बना पहला जिला

Thu, 04 Sep 2025 05:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 05:27 PM IST
विज्ञापन
Gurugram became the first district in reducing infant mortality rate
चाइल्ड केयर प्रोग्राम के जरिये चार हजार लोगों को दी जा चुकी है ट्रेनिंग
विज्ञापन

सौम्या गुप्ता
गुरुग्राम। स्वास्थ्य विभाग ने मातृ और शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए केयर कंपेनियन प्रोग्राम (CCP) लागू किया है। इस कार्यक्रम के तहत मरीजों के परिजनों को स्वास्थ्य देखभाल की शिक्षा दी जाती है ताकि वे घर पर बेहतर देखभाल कर सकें और स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं पर कार्यभार भी कम हो सके। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य परिवार को सशक्त बनाना और गुणवत्तापूर्ण देखभाल सुनिश्चित करना है।

जिले में चार हजार परिवारजनों को दी जा चुकी है ट्रेनिंग
बच्चों की देखभाल के लिए चाइल्ड केयर प्रोग्राम के लिए पूरे राज्य में गुरुग्राम को गोद लिया गया है। चाइल्ड केयर प्रोग्राम के जरिये जिले में शिशु मृत्यु दर के मामले कम हुए हैं। बच्चों की देखभाल के लिए मां के अलावा घर के अन्य सदस्यों को ट्रेनिंग दी जाती है। अब तक लगभग चार हजार लोगों को ट्रेनिंग दी जा चुकी है। बेहतर पोषण, समय पर स्वास्थ्य जांच और जागरूकता अभियानों के चलते मातृ-शिशु स्वास्थ्य में सुधार दर्ज हुआ, जिससे बच्चों का जीवन सुरक्षित हुआ है। सेक्टर 10 स्थित नागरिक अस्पताल के अलावा सीएचसी पर यह सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन


टोल फ्री नंबर से ले सकते हैं मदद
कार्यक्रम में फ्लिपचार्ट, पोस्टर, टेकअवे मैटेरियल और टोल-फ्री हेल्पलाइन (1800 1210 095) जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त राज्य स्तर पर डिजिटल अटेंडेंस एप्लिकेशन और मॉनिटरिंग डैशबोर्ड के जरिये इस पहल की प्रगति पर नजर रखी जा रही है। यह पहल मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, स्तनपान, नवजात देखभाल और सुरक्षित प्रसव की दिशा में राज्य सरकार की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिशु के लिए जरूरी है
-बीमारी से बचाना
-वजन पर ध्यान दना
-साफ-सफाई
-शुरुआत में शिशु को मां का दूध देना है जरूरी
पूरे राज्य में गुरुग्राम को केयर कंपेनियन प्रोग्राम के तहत पहला जिला बनाया है। इस कार्यक्रम के जरिये शिशु मृत्यु दर घटने के साथ मातृ मृत्यु दर भी घटी हैं। मां के अलावा इसमें परिवार के एक ओर सदस्य को बच्चे का सही तरीके से ख्याल रखने के लिए ट्रेनिंग दी जाती है। नागरिक अस्पताल के अलावा सीएचसी पर यह सुविधा उपलब्ध हैं।- डाॅ. अलका सिंह, सीएमओ, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article