फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram became ringy, sales of tricolors being 20 percent only

रिंगामय हुआ गुरुग्राम, 20 फीसदी ही हो रही तिरंगों की बिक्री

Thu, 13 Aug 2020 08:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
Gurugram became ringy, sales of tricolors being 20 percent only
गुरुग्राम। जिले में स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी जोरों पर हैं। अधिकतर बाजार तिरंगे के रंग में रंग चुके हैं। दुकानों पर तिरंगा झंडा, तिरंगे के रंग वाली टीशर्ट, टोपियां और स्टीकर बिक्री के लिए सजाए गए हैं लेकिन ग्राहकों की संख्या कम होने से दुकानदार मायूस हैं। इसके साथ ही तिरंगे के रंग में रंगे कागज से घर में सजाने के लिए झूमर भी दुकानों पर रखे गए हैं जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। दरअसल, कोरोना महामारी की वजह से सभी स्कूल-कॉलेज अभी तक बंद हैं। इसका सीधा असर बिक्री पर पड़ा रहा है।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दुकानदार कागज और कपड़े से बने तिरंगे झंडे, टोपियां, पगड़ी, पतंगें, सजावट का सामान, ब्रॉच, बैच और बैंड आदि सामान लाए हैं। सदर बाजार के दुकानदार रामवतार मंगला ने बताया कि गत वर्ष की तुलना में इस बार सिर्फ कम ही तिरंगों व स्वतंत्रता दिवस से जुड़े अन्य सामानों की बिक्री हो रही है, जबकि पहले स्वतंत्रता दिवस से पहले ही सामान खत्म हो जाता था और दोबारा सामान लाना पड़ता था। वहीं, दुकानदार रविंद्र कुमार ने बताया कि इस बार बिक्री न के बराबर हो रही है। अभी तक पुराना माल भी नहीं बिक रहा। उन्होंने बताया कि इस बार कागज के बने छोटे झंडों की जगह लोग कपड़े के बड़े झंडे खरीद रहे हैं। उम्मीद थी कि स्वतंत्रता दिवस से दो दिन पहले ही ग्राहक आएंगे, लेकिन बारिश की वजह से ये आस भी खत्म होती नजर आ रही है। उधर, इफ्को चौक, सोहना चौक आदि जगह तिरंगे से जुड़े सामान की बिक्री कर रहे लोग भी खरीदार न मिलने से परेशान हैं। एक दुकान पर सजावटी सामानों के साथ तिरंगा झूमर भी रखा गया। 15 अगस्त पर घर में सजाने के लिए लोग इस खूबसूरत झूमर को खूब पसंद कर रहे हैं और खरीद रहे हैं। कीमत भी इसकी वाजिब रखी गई है। 25 रुपये में तिरंगा झूमर आसानी से बाजार में उपलब्ध है।
विज्ञापन

पतंगों की बिक्री हो रही ज्यादा
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अधिकतर लोगों की छुट्टी होती है। ऐसे में मिलेनियम सिटी में लोग जमकर पतंगें उड़ाते हैं। इस बार जहां तिरंगों की कम बिक्री हो रही है, वहीं तिरंगे वाली पतंगें अधिक मात्रा में खरीदी जा रही है। पतंग विक्रेता मनीष ने बताया कि इस बार समोसा, लालटेन, चील बनीं पतंगों की बिक्री भी ज्यादा हो रही है। बारिश से खराब न होने वाली प्लास्टिक पतंग की खरीदारी की जा रही है। दुकानदार ने बताया कि इस बार माल महंगा आ ही रहा है। बरेली मांझे की मांग गिरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed