फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram also needs a convention centre: Manohar Lal

गुरुग्राम में भी कन्वेंशन सेंटर की जरूरत : मनोहर लाल

Sat, 08 Nov 2025 12:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Gurugram also needs a convention centre: Manohar Lal
केंद्रीय आवासन एवं शहरी मंत्री ने किया 18वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया सम्मेलन एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन
विज्ञापन


सम्मेलन मेें मंत्री ने कीं बेहतर कनेक्टिविटी के लिए तीन बड़ी घोषणाएं

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। केंद्रीय आवासन, शहरी एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने गुरुग्राम में आयोजित तीन दिवसीय 18वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया सम्मेलन एवं प्रदर्शनी का दीप प्रज्ज्वलन के साथ विधिवत रूप से शुभारंभ किया। मनोहर लाल ने कहा कि सम्मेलन एवं प्रदर्शनी का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में इजी मोड ऑफ ट्रेवलिंग थीम के साथ सुगमता बनाए रखने के लिए बेहतर यातायात व्यवस्था व सेवाएं प्रदान करना है। सम्मेलन में नीतिगत आधार पर आए सुझावों के साथ शहरी क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन लाते हुए जन सेवाएं प्रदान करने की दिशा में सराहनीय कदम बढ़ाए जाएंगे। इसके बाद मुख्य अतिथि ने परिसर में लगी शहरी विकास और गतिशीलता को दर्शाती विकासात्मक प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के उपरांत अवलोकन भी किया।
मनोहर लाल ने अपने मंत्रालय के माध्यम से आमजन की सुविधा व बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के उद्देश्य पर केंद्रित तीन बड़ी घोषणाएं करते हुए कहा कि इनके शुरू होने से विकास की नई शुरुआत देखने को मिलेगी। उन्होंने घोषणा की कि दिल्ली मेट्रो इंटरनेशनल लिमिटेड-डीएमआईएल की स्थापना की जाएगी जिसके तहत भारत के अलावा अन्य देशों के लिए यह एजेंसी मेट्रो के विस्तारीकरण की दिशा में काम करेगी। वहीं, मास रेपिड ट्रांजिट सिस्टम विकसित किया जाएगा और इसमें डीएमआरसी सहयोगी रहेगी। इस सिस्टम से मेट्रो का बेहतर ढंग से एक दूसरे से जुड़ाव होगा और सुरक्षा मानकों के साथ साइबर सिक्योरिटी सिस्टम के साथ सुरक्षित यातायात सुविधाएं होंगी। मेट्रो सेवा में गुणवत्तापरक सुधार लाने व नए प्रयोग करने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल अकादमी का गठन शहरी मंत्रालय द्वारा किया जाएगा। इसके गठन से तीव्र गति से क्षमता विकास का काम होगा। सेंटर ऑफ एक्सिलेंस के साथ यह केंद्र मेट्रो सेवा में नवाचार पद्धति के साथ नई दिशा प्रदान करेगा।
विज्ञापन



कन्वेंशन सेंटर के लिए मुख्यमंत्री से करेंगे बात
मनोहर लाल ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में अनेक बड़े कन्वेंशन सेंटर हैं किंतु बड़े शहरों में शामिल गुरुग्राम में भी कन्वेंशन सेंटर की जरूरत है। ऐसे में वे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से विचार विमर्श करते हुए यहां भी अत्याधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण कन्वेंशन सेंटर बनाने की दिशा में कार्य करेंगे। कन्वेंशन सेंटर नहीं होने से कार्यक्रमों के आयोजन में परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ रहा भारत
मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता के साथ आगे बढ़ रहा है। ट्रांसपोर्ट नेटवर्किंग को जोड़ते हुए देश मेक इन इंडिया के सिद्धांत के साथ 2047 को विकसित राष्ट्र के रूप में पहचान दिलाने में अग्रणी रहेगा। शहरी क्षेत्र में यातायात पर सरकार का पूरा फोकस है। उन्होंने बताया कि भारत आज मेट्रो सेवा प्रदान करने में दुनिया में तीसरे स्थान पर हैं और आने वाले करीब 3 साल में हम अमेरिका को पीछे छोडक़र अग्रणी देशों में शामिल होंगे।

लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा में सम्मेलन सशक्त कदम : साहू
केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि वर्ष 2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा में यह सम्मेलन एक सशक्त कदम है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में हम देश के शहरी भविष्य को नई सोच, नई ऊर्जा और नई प्रतिबद्धता के साथ आकार दे रहे हैं। यह सम्मेलन हमारी सांस्कृतिक विरासत और विकास के संकल्प दोनों को एक साथ जोड़ता है। हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. राजा शेखर वुंडरू ने कहा कि हरियाणा राज्य शहरी गतिशीलता (अर्बन मोबिलिटी) के क्षेत्र में प्रगति का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है जोकि अन्य राज्यों के लिए अनुसरण का विषय है।



वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर किया सामूहिक गायन
मनोहर लाल ने कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उपस्थित जनसमूह के साथ सामूहिक गायन कर की। कार्यक्रम के दौरान तीन पुस्तकों का विमोचन किया जिनमें गाइडलाइंस फॉर इश्यूइंग म्युनिसिपल ग्रीन बॉन्ड इन इंडिया, दा ग्रीन अर्बन मोबिलिटी पार्टनरशिप न्यूजलेटर के एडिशन 5 तथा गाइडेंस डॉक्युमेंट ऑन बिल्डिंग रिसाइलेंट ई-बस इकोसिस्टम पुस्तक शामिल थी। इस अवसर पर मंत्रालय के सचिव श्रीनिवास कटीकिथला, जीएमआरएल के प्रबंध निदेशक डॉ चंद्र शेखर खरे, पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा, डीसी अजय कुमार सहित मेयर व शहरी निकाय से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed