फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugaman City buses ply for Garatpur Bas village

गैरातपुर बास गांव के लिए चलाईं गुरुगमन सिटी बसें

Fri, 26 Mar 2021 11:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Gurugaman City buses ply for Garatpur Bas village
गुरुग्राम। गुरुग्राम मेट्रोपोलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) द्वारा जिले में यात्रियों को सुविधा देने के लिए 28 रूटों पर 168 गुरुगमन सिटी बसों को चलाया जा रहा है। बस अड्डे से गैरातपुर बास गांव के लिए नए रूट 213 पर 4 गुरुगमन सिटी बसों का संचालन शुरू किया है। वहीं पटौदी रूट पर 4 बसों को बढ़ाया गया हैै, अब पटौदी रूट पर 8 बसें सेवाएं देंगी। हालांकि दो रूटों को राजस्व नहीं आने के कारण बंद भी किया गया है।
विज्ञापन

इसमें एक रूट फरीदाबाद में हैं तो दूसरा रूट गुरुग्राम बस अड्डे से सेक्टर-37 है। शहर के मुख्य बस अड्डे से राजीव चौक, सुभाष चौक, वाटिका चौक, नूरपुर गांव मोड़, अकीमपुर व टीकली गांव होते हुए गैरातपुर बास तक बस चल रही हैै। इस रूट पर 4 बसें 7-7 चक्कर लगा रही हैं। सुबह 7 बजे बस अड्डे से चलेगी, वहीं गैरातपुर बास गांव से सुबह 7.56 बजे बस चलेगी। वहीं सायं के समय आखिरी बस गुरुग्राम बस अड्डे से 7.44 बजे चलेगी। वहीं गैरातपुर बास गांव से 8.40 बजे आखिरी बस चलेगी। पटौदी रूट पर 4 बसों का संचालन किया जा रहा था। इस रूट पर अन्य बसों की मांग की जा रही थी, ऐसे में जीएमसीबीएल की ओर से इस रूट पर 4 बसों को बढ़ाया गया है। वहीं रूट 222 गुरुग्राम बस अड्डे से सेक्टर-37 तक पर बसों को बंद किया गया है। इसके साथ ही फरीदाबाद के एनआईटी बस अड्डे से बाटा चौक फरीदाबाद में रूट 902 पर चल रही बसों को राजस्व नहीं आने के कारण बंद किया गया हैै।
विज्ञापन

यात्रियों की सुविधा के लिए गुरुग्राम के विभिन्न रूटों पर गुरुगमन सिटी बसें चलाई जा रही हैं। जिस रूटों पर क्षेत्र के लोग बस सेवा की मांग करते हैं, वहां पर बसों का संचालन शुरू कराया जाता हैै। वहीं जिन रूटों पर राजस्व नहीं मिल पाता, उन रूटों से बसों को हटाकर दूसरे रूटों पर भेजा जाता है, ताकि लोगों को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राहुल महाजन, डिपो मैनेजर, जीएमसीबीएल, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed