फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   GU women players expelled for not paying fees

Gurugram News: फीस न भरने पर जीयू की महिला खिलाड़ियों को किया बाहर

Sat, 27 Dec 2025 12:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
GU women players expelled for not paying fees
नॉर्थ ईस्ट जोन चैंपियनशिप में नहीं मिल पाया मौका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। पंजाब विश्वविद्यालय में आयोजित हो रही नॉर्थ ईस्ट जोन वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता से गुरुग्राम विश्वविद्यालय की महिला खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया है। यह प्रतियोगिता 26 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। खिलाड़ियों का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही के कारण पांच हजार रुपये शुल्क नहीं जमा हो सका, जिससे वह इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकीं।
खिलाड़ियों का कहना है कि विश्वविद्यालय की ओर से स्पोर्ट्स फीस समय पर जमा नहीं कराई गई। लड़कों की फीस तो जमा कर दी गई लेकिन चयनित महिला खिलाड़ियों की फीस नहीं भरी गई। जिले से दो महिला खिलाड़ियों का चयन इस प्रतियोगिता के लिए हुआ था लेकिन फीस न भरने के कारण वे पंजाब विश्वविद्यालय में चल रही प्रतियोगिता में एंट्री तक नहीं ले सकीं।
विज्ञापन



गुरुग्राम विश्वविद्यालय की खेल डिपार्टमेंट हेड डॉ. सुनीता कोक ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि महिला खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में जाने से पहले विश्वविद्यालय से संपर्क नहीं किया। उन्होंने बताया कि इस समय विश्वविद्यालय में परीक्षाएं भी चल रही हैं। लड़कों की ओर से समय रहते संपर्क किया गया था, इसलिए उनकी फीस जमा कर दी गई। महिला खिलाड़ियों ने न तो पहले जानकारी दी और न ही प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचकर कोई सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



चयनित महिला खिलाड़ी नंदनी ने कहा हमारा चयन नॉर्थ ईस्ट जोन चैंपियनशिप के लिए हुआ था। हमने तैयारी भी पूरी कर रखी थी लेकिन आखिरी वक्त पर बताया गया कि हमारी स्पोर्ट्स फीस जमा नहीं हुई है। लड़कों की फीस जमा हो गई और हमें बाहर कर दिया गया, यह बेहद निराशाजनक है।

वहीं, नंदिता का कहना कि हमने पहले भी यूनिवर्सिटी स्तर पर प्रतियोगिताएं खेली हैं। हर बार फीस यूनिवर्सिटी ही जमा कराती है। इस बार हमारे साथ भेदभाव हुआ। मेहनत और चयन के बावजूद हमें खेलने का मौका नहीं मिला, यह खिलाड़ियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed