फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   GU will conduct exam both offline and online

जीयू ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों माध्यम में कराएगा परीक्षा

Tue, 16 Feb 2021 06:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 06:44 PM IST
विज्ञापन
GU will conduct exam both offline and online
गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय (जीयू) द्वारा मार्च माह में कराई जाने वाली परीक्षाओं को विद्यार्थी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से दे सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की मांग पर दोनों मोड में परीक्षा कराने का फैसला लिया है। जल्द ही परीक्षाओं के संबंध में दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

गुरुग्राम विश्वविद्यालय तीन मार्च से पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं करा रहा है। घोषणा के बाद से विद्यार्थियों द्वारा लगातार ऑफलाइन परीक्षाओं का विरोध किया जा रहा था। इस सिलसिले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने विश्वविद्यालय प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में दोनों माध्यम में परीक्षाएं कराने की मांग की।
विज्ञापन

विद्यार्थियों की समस्या हल करने के लिए अकेडमिक प्रबंधन ने विद्यार्थियों का प्रतिनिधित्व करने वाले 14 विद्यार्थियों के साथ बैठक की। इस बैठक में दोनों माध्यम से परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया। विश्वविद्यालय ने परीक्षार्थियों से तीन दिन के अंदर परीक्षा का विकल्प चुनकर बताना होगा। लैपटॉप या फोन नहीं होने पर, इंटरनेट की समस्या होने पर विद्यार्थी ऑफलाइन मोड में भी परीक्षा दे सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एबीवीपी के सदस्य चिन्मय मोदी ने बताया कि विद्यार्थियों ने परीक्षा मोड के साथ परीक्षा पैटर्न भी 20 दिन पहले दर्शाने की मांग की गई है। अधिकतर विद्यार्थी ऑफलाइन कक्षाओं में भाग नहीं ले सकें हैं। ऐसे में उन्हें परीक्षा पैटर्न पहले से पता होने पर आसानी होगी। इस बैठक में चिन्मय मोदी, दीपेंद्र शर्मा, पारीजात शास्त्री, सिमरन राघव, अमन यादव, इशान धनकड़, गुलशन यादव व अन्य उपस्थित रहे।

विद्यार्थियों की सुविधानुसार ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम में परीक्षाएं होंगी। विद्यार्थियों से उनका मोड पूछा गया है। प्रबंधन द्वारा जल्द ही परीक्षा शिड्यूल कर दिया जाएगा।
- डॉ. मार्कंडेय आहुजा, कुलपति, गुरुग्राम विश्वविद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed