फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Grills and lights will be installed on the dividers of NH 246A at a cost of 2.5 crores

Gurugram News: ढाई करोड़ की लागत से एनएच 246ए के डिवाइडर पर लगेंगी ग्रिल व लाइटें

Mon, 05 May 2025 11:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Grills and lights will be installed on the dividers of NH 246A at a cost of 2.5 crores
नप ने इसके प्रस्ताव की फाइल चंडीगढ़ भेजी, मंजूरी मिलते ही टेंडर होगा जारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। शहर के बीच से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 248ए के डिवाइडर तथा पलवल टी-प्वाइंट से लघु सचिवालय तक और मेडिकल कॉलेज रोड पर बने डिवाइडर पर नगरपरिषद जल्द ही ग्रिल और लाइटें लगाएगी। इसके अलावा इस रोड पर जो भी चौक चौराहे हैं, उनका सौंदर्यीकरण, लाइटिंग व चौड़ीकरण किया जाएगा। इससे इस रोड पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी तथा वाहन भी बिना अवरोध के दौड़ सकेंगे। करीब पौने तीन किलोमीटर लंबी इस सड़क पर नगरपरिषद की ओर से 2 करोड़ 48 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसके लिए नप ने प्रस्ताव की फाइल चंडीगढ़ भेजी है। वहां से मंजूरी मिलते ही टेंडर जारी हो जाएगा।
बता दें कि नूंह शहर के बीच से एनएच 248ए गुजरता है। फोरलेन रोड के बीच में डिवाइडर तो बना हुआ है, लेकिन वाहन चालक उस पर मोटरसाइकिल व गाड़ियां उतार कर दूसरी तरफ पहुंच जाते हैं। जिसके कारण हर समय दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। वहीं डिवाइडर पर लगाए गई फुलवारी भी सुरक्षित नहीं रहती। कई बार इसके कारण रोड पर जाम की स्थिति भी बन जाती है। पलवल टी-प्वाइंट से लेकर खेड़ला मोड़ तिरंगा पार्क तक एनएच 248 ए, पलवल टी-प्वाइंट से लेकर लघु सचिवालय तक तथा पुराने दिल्ली अलवर रोड से लेकर मेडिकल कॉलेज नल्हड़ तक सौंदर्यीकरण का यह कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। राजमार्ग पर ग्रिल लगने के बाद शहरी क्षेत्र में पैदल यात्री कहीं पर भी डिवाइडर क्रॉस नहीं कर पाएंगे, जिससे हादसा होने की संभावना में कमी आएगी। वहीं लाइटों के लगने से यह मार्ग रात के समय जगमगाएगी।
विज्ञापन

तीन लाख से बढ़ी सुंदरता : नगर परिषद की ओर से नूंह शहर में तीन मुख्य सड़क मार्ग लघु सचिवालय मार्ग पर पलवल-टी प्वाइंट से गांव सालाहेड़ी तक, नूंह शहर से शहीद हसन खां राजकीय मेडिकल कालेज मार्ग पर एमसी एरिया तक तथा अडबर चौक से तावडू रोड पर एमसी एरिया तक यह रंगीन सजावटी स्ट्रीट लाइटें 3 लाख रुपये की लागत से लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के सौंदर्यीकरण में दें सहयोग : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने अपील की है कि सभी नागरिक शहर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें तथा जिला प्रशासन के प्रयासों का समर्थन करते हुए कूड़े-कचरे आदि का उचित निपटान सुनिश्चित करें। शहर की सजावट को नुकसान न पहुंचाएं तथा इन सजावटी लाइटों की भी सुरक्षा करें। उन्होंने बताया कि नप की तरफ से अडबर चौक पर हाई मास्क लाइटें लगाई गई हैं। इसके साथ ही खेड़ा मोड़ तक लाइटें लगाने की कवायद पर काम शुरू कर दिया गया है। इनके लगने से रात के समय शहर की खूबसूरती और निखरेगी। इन लाइटों के लगने से शहरी क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाएं भी खत्म होंगी।

फाइल चंडीगढ़ भेजी गई : नूंह नगर परिषद चेयरमैन संजय मनोचा ने बताया कि करीब ढाई करोड़ रुपये के इस कार्य के लिए चंडीगढ़ टेक्निकल ब्रांच में फाइल भेज दी गई है। वहां से मंजूरी मिलते ही टेंडर जारी कर दिया जाएगा और समय सीमा के अंदर काम को पूरा कराया जाएगा।
फोटो: मेडिकल कॉलेज रोड पर लगाई गईं लाइटें।
फोटो: लघु सचिवालय वाले रोड पर तिरंगा लाइटों से जगमगाया सिविल लाइन एरिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed